फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hidden camera found in glasses of devotee at Shri Kashi Vishwanath Temple

Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ मंदिर में खुफिया कैमरा लेकर पहुंचा इंजीनियर, एक घंटे तक हुई पूछताछ

Tue, 14 Oct 2025 04:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 Oct 2025 04:19 PM IST
सार

Varanasi Latest News: काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब एक श्रद्धालु के चश्मे में हिडन कैमरा होने की जानकारी मिली। मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद थाने ले जाकर उससे पूछताछ की गई।  

विज्ञापन
Hidden camera found in glasses of devotee at Shri Kashi Vishwanath Temple
श्रद्धालु के चश्मे में मिला हिडन कैमरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में एक श्रद्धालु अपने चश्मे में खुफिया कैमरा लगाकर पहुंच गया। तस्वीर खींचने के दौरान पुलिस को जानकारी मिली तो उसे हिरासत में लिया गया। घंटे भर की पूछताछ के बाद पुलिस ने श्रद्धालु को छोड़ दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की जांच में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सिकंदराबाद के बेनडापुडी प्रुधवी राजू परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचा। सुबह 9 बजे सुगम दर्शन का टिकट लेकर मंदिर में पहुंचे। दर्शन के बाद श्रद्धालु अपनी मां व परिवार वालों की तस्वीरें अपने चश्मे में लगे खुफिया कैमरे से खींचने लगा। रेड जोन में तैनात पुलिसकर्मियों की जब उसकी हरकतों पर नजर पड़ी तो उन्होंने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


पता चला कि उसके चश्मे में खुफिया कैमरा लगा है। उसी कैमरे से मंदिर परिसर में मां की तस्वीरें खींच रहे थे। पुलिसकर्मी श्रद्धालु को हिरासत में लेकर चौक थाने पहुंचे और पूछताछ शुरू की। जांच में श्रद्धालु के मोबाइल फोन में चश्मे से ली गई तीन तस्वीरें पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bihar Election: बिहार के चुनावी समर में लगे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज, विधानसभा क्षेत्रों में बनाएंगे माहौल

जांच के बाद छोड़ा गया

संवेदनशीलता को देखते हुए एएलआईयू और एटीएस ने पूछताछ की। जांच के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि न मिलने पर श्रद्धालु को छोड़ दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि श्रद्धालु विदेश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

एसीपी दशाश्वमेध शुभम सिंह ने बताया कि श्रद्धालु ने कहा है कि वह भूलवश खुफिया कैमरे वाला चश्मा पहनकर आ गया था। घंटे भर तक श्रद्धालु से पूछताछ की गई और इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed