{"_id":"665f51f0bee2a4d702055ef3","slug":"hepatitis-b-vaccine-given-to-health-workers-in-bhu-trauma-center-campaign-run-two-phases-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMS BHU: स्वास्थ्यकर्मियों को लगा हेपेटाइटिस बी का टीका, दो चरणों में चलेगा अभियान; जानें- खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMS BHU: स्वास्थ्यकर्मियों को लगा हेपेटाइटिस बी का टीका, दो चरणों में चलेगा अभियान; जानें- खास बातें
Tue, 04 Jun 2024 11:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:12 PM IST
सार
Varanasi News: पहले चरण में नर्सिंग अधिकारी, वार्ड सहायक की जांच, टीकाकरण का आठ जून तक अभियान चलेगा। दूसरे चरण में डॉक्टरों के साथ ही हाउसकीपिंग स्टाफ को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर के दौरान मौजूद स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस-बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य कर्मियों की सेहत की जांच के साथ ही टीकाकरण के विशेष अभियान की मंगलवार से शुरूआत हो गई। दो चरण में चलने वाले अभियान का पहला चरण चार से आठ जून तक चलेगा। इसमें पहले पहले दिन स्वास्थ्यकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उनको हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर के ट्राएज एरिया में मंगलवार को प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि दिन रात मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मियों का बेहतर स्वास्थ्य रखना भी बहुत जरूरी है। अगर समय से सभी को हेपेटाइटिस बी का टीका लग जाएगा, तो संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। कार्यक्रम में डॉ.राजेश मीना, डॉ. कविता मीना, डॉ. मनीष निगम, डॉ. विनय पाठक, डॉ. आकांक्षा चौधरी, प्रीति सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन