जाम में फंसी काशी, सावन के महीने में ट्रैफिक व्यवस्था फेल, कई किमी तक लगा जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में जाम ने लोगों के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। कई इलाकों में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने सावन में जाम से निपटने के लिए कई बड़े इंतजाम किए थे, लेकिन कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं दिख रही है जिससे जाम की समस्या ना बने।
एनएच- 2 हाईवे पर लगातार दो दिन से जाम की समस्या बनी हुई है। मिर्जामुराद से आगे मोहनसराय तक ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। यहां पर लगभग कई किमी तक जाम है। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के बच्चों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को खासा दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
वाराणसी के कज्जाकपुरा-पड़ाव मार्ग पर भी भीषण जाम लगा हुआ है। भदऊ चुंगी रेलवे डाट पुल के नीचे वाहन खराब होने से और ज्यादा दिक्कत बढ़ गई है। यहां भी डेढ़ किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।
वहीं भिखारीपुर तिराहा से ककरमत्ता पुल तक जाम लगा हुआ है। इसकी वजह ककरमत्ता पुल की एक सर्विस लेन का बंद होना है। जो और ज्यादा परेशानियों को बढ़ा रहा है।
वाराणसी में कई दिन से लग रहे जाम से पुलिस के भी पसीने छूटने लगे हैं। सावन का महीना होने के चलते जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। तो वहीं काशी में जाम लगने की समस्या से तो पहले से ही निजात नहीं मिल पाई है। पुलिस के मुताबिक, जिस समय कांवरिया कम हों उस समय थोड़ी देर तक वाहनों को निकाला जा सकता है। इससे जाम का प्रेशर कम हो जाएगा।