फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Heavy fire in vegetable market in Ghazipur loss of 50 lakhs from incense sticks and lamps

गाजीपुर में सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, अगरबत्ती और दीया से 50 लाख का नुकसान

Mon, 23 Nov 2020 09:28 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 23 Nov 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Heavy fire in vegetable market in Ghazipur loss of 50 lakhs from incense sticks and lamps
सैदपुर सब्जी मंडी में लगी आग के बाद दुकान से उठती लपटें। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय सब्जी मंडी में देर शाम साढ़े सात बजे अगरबत्ती व दीया से सब्जी की थोक दुकान में आग लग गई। आग ने 12 थोक दुकानों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख आसपास भगदड़ मच गई। नगर पंचायत के पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। व्यापारियों के मुताबिक करीब 50 लाख का आलू, प्याज, लहसुन सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। 

विज्ञापन


तरवनिया गांव निवासी लाल बाबू सोनकर ने सब्जी की अपनी थोक दुकान को बंद करने से पहले रोज की तरह पूजा करने के लिए दीया व अगरबत्ती जलाई। इसके बाद दुकान बंद कर घर चले गए। अभी वह रास्ते में ही थे कि आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। जब तक वह वापस आते आग ने विकराल रूप ले लिया था।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य व चौकी इंजार्च वंश बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। कुछ ही देर में नगर पंचायत की पानी भरे चार टैंकों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा। इस अगलगी की घटना में थोक दुकानदार विनोद सोनकर, काजू सोनकर, अभिमन्यू सोनकर, भईयालाल सोनकर, रामू सोनकर, छोटे लाल, महंगू सोनकर, अच्छे लाल सोनकर सहित अन्य प्रभावित हुए। पीड़ितों ने बताया कि आग की घटना से करीब 50 लाख रुपये की क्षति हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed