फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heat Wave Roads fire on Nautapa animals also distress weather remain like this for a week

हीट वेव: नौतपा के चौथे दिन आग उगल रहीं सड़कें, जानवर भी बेहाल, घाटों पर सन्नाटा; एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Tue, 28 May 2024 03:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 28 May 2024 03:39 PM IST
सार

Varanasi News: भीषण गर्मी के कारण सड़कों से लेकर घाट की तरफ भी सन्नाटा दिखा। काफी मजबूरी में ही लोग सड़कों पर निकलते दिखे। थोड़ी-थोड़ी दूरी का सफर करने के बाद छांव का सहारा ले रहे थे।

विज्ञापन
Heat Wave Roads fire on Nautapa animals also distress weather remain like this for a week
नौतपा के चौथे दिन जारी है सितम। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नौतपा के चौथे दिन मंगलवार को गर्मी का नया रिकॉर्ड बन गया। दिन में तीखी धूप के साथ ही गर्म हवाओं के चलने से सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि केवल पैदल ही नहीं दो पहिया हो या चार पहिया से चलने वाले भी गर्मी से बेचैन हो गए। वाराणसी में  दिन का तापमान दोपहर 3 तक 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान कहा जा रहा है।

विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अभी अगले एक सप्ताह तक गर्मी और धूप से किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं ने पारा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


यूपी में नौतमा का सितम जारी है। जिलों का तापमान चरम पर पहुंच रहा है। ऐसे में वाराणसी का तापमान 46 डिग्री के लगभग है। सड़कों पर तपिश के कारण लोग गमछा और दुपट्टे का सहारा ले रहे हैं। गंगा किनारे घाट पर भी सन्नाटा दिखा। इक्का-दुक्का पेड़ों के नीचे लोग बैठे दिखे। हालत यह है कि अब युवा भी कॉलेज जाने के लिए कई मर्तबा सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में भीषण लू और तपिश का माहौल है। आमजन के साथ जीव-जंतु भी बेहाल दिखे। कोल्ड ड्रिंक्स और जूस की डिमांड बाजार में बढ़ गई है। वहीं, जानवर भीषण गर्मी से बचने के लिए बेचैन नजर आए। गड्ढों में जमा पानी में बैठकर राहत महसूस की। गर्मी के साथ तीखी धूप से ने लोगों को तपा कर रख दिया है। घाट पर तीर्थ-पुरोहित भी काफी कम दिखे। बढ़ती गर्मी और लू के कारण लोग बीमार भी होने लगे हैं। 

सुबह से ही निकल नहीं तीखी धूप के कारण लोग सुबह ही अपने दुकान और संस्थान में पहुंच जा रहे हैं। दोपहर होते ही दुकान के शटर आधे गिर जा रहे हैं। हीट वेव और वॉम नाइट के कारण आमजन करवटें बदलकर रात बीता रहा है। पंखे और कूलर की हवाओं से भी राहत नहीं मिल पा रही है। 


पूर्वांचल के चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर सहित अन्य जिलों में भी हीट वेव का कहर जारी है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों मे हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed