फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heat started increasing Banaras became the second hottest city hot wind blew at a speed of 15 km per hour

Varanasi News: बढ़ने लगी गर्मी; बनारस बना दूसरा सबसे गर्म शहर, 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा

Sun, 06 Apr 2025 11:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 11:59 PM IST
सार

गर्मी अब अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर चुकी है। 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली और पारा 40 के पार पहुंच गया। औसत से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान होने से रविवार को बनारस दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया। इस सप्ताह तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
 

विज्ञापन
Heat started increasing Banaras became the second hottest city hot wind blew at a speed of 15 km per hour
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जिले में रविवार की सुबह मौसम साफ रहा। वहीं दोपहर में धूप अन्य दिनों की तुलना में तेज रही। दिन के समय 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रही। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। यह औसत से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन


अप्रैल महीने के शुरूआत से ही मौसम में उलटफेर जारी है। शुरूआती दो दिन तक पछुआ हवा चलने से लोग राहत महसूस कर रहे थे। इसके बाद रविवार को धूप इतनी तेज हुई कि बाहर निकलना मुश्किल रहा। अप्रैल में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। बनारस प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।
विज्ञापन


वहीं प्रयागराज का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान की अगर बात करें तो सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 8 से 10 अप्रैल तक हवा की रफ्तार और तेज होगी। तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में पांच दिन का तापमान
अधिकतम न्यूनतम
06 अप्रैल 40.6 19.2 डिग्री सेल्सियस
05 अप्रैल 37.1 19.0
04 अप्रैल 37.2 20.2
03 अप्रैल 36.0 17.4
02 अप्रैल 31.2 19.5 डिग्री सेल्सियस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed