फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing on the matter regarding handing over Gyanvapi campus to Muslims was held today

Gyanvapi Case hearing: ज्ञानवापी परिसर मुस्लिमों को सौंपने संबंधी वाद पर सुनवाई में आज क्या-क्या हुआ ?

Tue, 17 Jan 2023 05:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 17 Jan 2023 05:49 PM IST
सार

लोहता निवासी मुख्तार अहमद अंसारी, कच्चीबाग निवासी अनीसुर रहमान व तीन अन्य ने वाद दाखिल कर राज्य सरकार, अंजुमन इंतजामिया मसाजिद,डीएम और पुलिस आयुक्त को पक्षकार बनाया था। अपनी अर्जी में कोर्ट से गुजारिश की गई है कि विपक्षीगण को मना किया जाय कि ज्ञानवापी  परिसर स्थित तीन दृश्य और अदृश्य मजार पर चादर चढ़ाने , फातिमा पढ़ने और वार्षिक उर्स का  आयोजन करने का अधिकार से वंचित नहीं किया जाए।

विज्ञापन
Hearing on the matter regarding handing over Gyanvapi campus to Muslims was held today
Gyanvapi controversy - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के एक मामले पर आज सुनवाई हुई। सिविल जज फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय  की अदालत में ज्ञानवापी परिसर मुस्लिमों को सौंपने,उर्स करने और मजार पर चादर चढ़ाने की इजाजत देने संबंधी वाद पर मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में इस वाद में पक्षकार बनाने के लिए हिंदू पक्ष की तरफ से दिए गए आवेदनों पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई जारी रखते हुए अगली तारीख 25 जनवरी नियत की है।   

विज्ञापन

बता दें कि लोहता निवासी मुख्तार अहमद अंसारी, कच्चीबाग निवासी अनीसुर रहमान व तीन अन्य ने वाद दाखिल कर राज्य सरकार, अंजुमन इंतजामिया मसाजिद,डीएम और पुलिस आयुक्त को पक्षकार बनाया था। अपनी अर्जी में कोर्ट से गुजारिश की गई है कि विपक्षीगण को मना किया जाय कि ज्ञानवापी  परिसर स्थित तीन दृश्य और अदृश्य मजार पर चादर चढ़ाने , फातिमा पढ़ने और वार्षिक उर्स का  आयोजन करने का अधिकार से वंचित नहीं किया जाए। ज्ञानवापी  मस्जिद परिसर में है इसमें प्रतिवादीगण व्यवधान डाल रहे हैं। उक्त आयोजन  नियमित रूप से होने से न रोके और वाद निस्तारण तक विपक्षीगण को निर्देशित किया जाय कि वादी गण को फातिमा पढ़ने, चादर चढ़ाने, गागर लाना , गरीबों के भोजन करने  धार्मिक आयोजन में कानून के मुताबिक सहयोग प्रदान करे ताकि न्याय हो। इस वाद में वादी मुख्तार की ओर से कमीशन कराकर उसमे सहयोग करने की गुहार लगाई है। इस अर्जी के दाखिल होने के बाद कई हिंदू पक्ष के लोगो ने पक्षकार बनने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है जिस पर कोर्ट में सुनवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed