फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing on the application of worship of Avimukteshwar postponed Anjuman made this request to the court

अविमुक्तेश्वर के पूजा-पाठ की अर्जी पर सुनवाई टली: अंजुमन ने कोर्ट से किया ये अनुराध, अगली तारीख छह अक्टूबर की

Tue, 13 Sep 2022 03:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 13 Sep 2022 03:12 PM IST
सार

अविमुक्तेश्वर भगवान आदि की तरफ से किरन सिंह की तरफ से दाखिल वाद पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। अंजुमन की तरफ से एक अधिवक्ता के बीमार होने के कारण सुनवाई टालने का अनुरोध किया गया। 

विज्ञापन
Hearing on the application of worship of Avimukteshwar postponed Anjuman made this request to the court
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में अविमुक्तेश्वर भगवान आदि की तरफ से किरन सिंह की तरफ से दाखिल वाद पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। अंजुमन की तरफ से एक अधिवक्ता के बीमार होने के कारण सुनवाई टालने का अनुरोध किया गया। जिस पर पर अदालत ने छह अक्टूबर को सुनवाई की अगली तारीख नियत कर दी। साथ ही अदालत ने वादी पक्ष के अनुरोध पर (कि एक अधिवक्ता शिवम गौड़ को सुप्रीम कोर्ट से आना पड़ता है),  ऐसे में कोर्ट ने छह अक्टूबर से प्रतिदिन सुनवाई करने का आदेश दिया। अदालत ने वाद के पोषणीयता के मुद्दे पर रूल 7 नियम 11 के तहत दिए गए आवेदन पर वादी पक्ष की आपत्ति के बाद विपक्षी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी को प्रतिउत्तर दाखिल करने के लिए आदेश दिया है। अदालत में वादी की तरफ से मानबहादुर सिंह,शिवम गौड़ और अनुपम द्विवेदी,एडीजीसी सिविल सुलभ प्रकाश और अंजुमन की तरफ से मुमताज अहमद आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

बता दें की  विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह विसेन की पत्नी किरन सिंह की तरफ से वाद दाखिल कर परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक,सर्वे में मिले कथित शिवलिंग के पूजा पाठ के साथ परिसर हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

तबतक अदालत से यह अंतरिम निषेधाज्ञा आदेश दिए जाने का अनुरोध किया गया है कि आदि विश्वेश्वर की पूजा पाठ करने में अंजुमन इंतजामिया और अन्य विपक्षियों को व्यवधान डालने से रोका जाए, इसी के साथ अंजुमन ने वादिनी की तरफ से ज्ञानवापी को लेकर दाखिल नक़्शे और मस्जिद गिराने के साक्ष्य के तौर पर औरंगजेब के आदेश सम्बन्धी पर्यटन विभाग के बुकलेट पर भी आपत्ति दाखिल पहले ही कर दी है इन आवेदनों का निस्तारण अभी होना ही है इस बीच वाद पोषणीय है या नहीं इस मुद्दे पर सुनवाई के लिए अन्जुमन ने आवेदन दिया था,जिस पर आज मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed