{"_id":"65720a0154c4fc2757016126","slug":"hearing-of-two-cases-related-to-gyanvapi-today-varanasi-news-c-20-vns1013-444947-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ज्ञानवापी से संबंधित दो प्रकरण की सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ज्ञानवापी से संबंधित दो प्रकरण की सुनवाई आज
विज्ञापन
वाराणसी। ज्ञानवापी से संबंधित दो प्रकरण की सुनवाई शुक्रवार को होगी। ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी का तहखाना जिलाधिकारी को सौंपने की मांग से संबंधित वाद की जिला जज की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई होगी। इस मामले में पक्षकार बनने के लिए प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने अर्जी दी है। उनकी अर्जी पर जिला जज की अदालत को आदेश सुनाना है। इसके बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी। यह वाद शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास की ओर से दाखिल किया गया है। वहीं, दूसरी ओर सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी प्रशांत सिंह की कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में उर्स समेत अन्य धार्मिक आयोजनों की मांग से संबंधित प्रार्थना पत्र की सुनवाई होगी। यह प्रार्थना पत्र लोहता क्षेत्र निवासी मुख्तार अहमद सहित चार अन्य लोगों ने दाखिल किया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने की मांग पर सुनवाई 21 दिसंबर को
वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने और अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति के पूजा-पाठ व अन्य धार्मिक आयोजनों की मांग से संबंधित वाद की सुनवाई अब 21 दिसंबर को होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी प्रशांत कुमार की अदालत में बृहस्पतिवार को इस प्रकरण की सुनवाई टल गई। यह वाद हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और अजीत सिंह की ओर से दाखिल किया गया है। संवाद