{"_id":"67be10dc36b44a1c510f1076","slug":"hearing-of-three-cases-of-gyanvapi-postponed-reason-being-abstinence-of-lawyers-from-judicial-work-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : ज्ञानवापी के तीन मामलों की सुनवाई टली, अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहना बना कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : ज्ञानवापी के तीन मामलों की सुनवाई टली, अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहना बना कारण
Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
सार
ज्ञानवापी के तीन अलग - अलग मामलों की सुनवाई टल गई है। अब अगली तारीख को इन मामलों की सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
ज्ञानवापी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी की कोर्ट में मंगलवार को लॉर्ड विश्वेश्वर के केस में मुख्तार अहमद अंसारी की ओर से पक्षकार बनाने के लिए दी गई निगरानी अर्जी पर सुनवाई टल गई। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। इसी तरह से सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) युगल शंभू की अदालत में लॉर्ड विश्वेश्वर के केस के वादी रहे हरिहर पांडेय की तीन बेटियों की ओर से पक्षकार बनने की अर्जी पर सुनवाई टल गई।
विज्ञापन
अगली सुनवाई तीन मार्च को होगी। इसी तरह से एडीजे सप्तम की कोर्ट में लॉर्ड विश्वेश्वर के केस के वादी रहे पं. सोमनाथ व्यास के भतीजे योगेंद्र नाथ व्यास की ओर से पक्षकार बनाए जाने की निगरानी अर्जी पर सुनवाई चार अप्रैल को होगी।
विज्ञापन