फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing of four cases related to Gyanvapi case today order will come on Rakhi Singh application

Gyanvapi: ज्ञानवापी से संबंधित चार मामलों की सुनवाई अब 21 को, राखी सिंह के आवेदन पर आएगा आदेश

Wed, 13 Sep 2023 05:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Sep 2023 05:13 PM IST
सार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी मूल वाद में जिला जज की अदालत में बुधावर को सुनवाई टल गई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तिथि तय की है।  कोर्ट में वादिनी राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी सुरक्षित व संरक्षित करने के आवेदन पर आदेश होना है। 

विज्ञापन
Hearing of four cases related to Gyanvapi case today order will come on Rakhi Singh application
ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी मूल वाद में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में बुधवार को सुनवाई टल गई। वकीलों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के कारण सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तिथि तय की गई है। कोर्ट में वादिनी राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी सुरक्षित व संरक्षित करने के आवेदन पर आदेश होना है। वहीं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के उस वाद पर आदेश होना है जिसमें ज्ञानवापी में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के राग-भोग और दर्शन-पूजन का अधिकार मांगा गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा चार महिला वादिनियों की तरफ से ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे में मिल रहे साक्ष्य को संकलित कर सुरक्षित करने के लिए डीएम को आदेशित किए जाने के आवेदन पर सुनवाई होनी है। इसके अलावा अन्य लंबित आवेदनों पर भी सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


इसी अदालत में शैलेंद्र योगी राज की तरफ से दाखिल उस वाद के स्थानांतरण आवेदन पर सुनवाई होनी है। यह श्रावण अधिमास में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के राग-भोग संबंधी अर्जेंट वाद दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कैश वैन से लाखों की लूट...घटना कैमरे में कैद, अंधाधुंध फायरिंग से मची थी अफरातफरी, शहर में सनसनी

अखिलेश-ओवैसी प्रकरण की सुनवाई अब 23 सितंबर को

 ज्ञानवापी में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति के समीप गंदगी करने और विवादित बयानबाजी के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत शहर काजी व अन्य के खिलाफ अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका पर वकीलों की हड़ताल के कारण मंगलवार को एडीजे नवम की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 23 सितंबर को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed