फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health

केदारखंड में अस्पताल बनाने पर स्वास्थ्य मंत्री सहमत

Mon, 18 Nov 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
health
वाराणसी। अतिरूद्र यज्ञ में शामिल हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने केदार खंड में सरकारी अस्पताल बनाए जाने पर सहमति जताई है। गणपति सच्चिदानंद स्वामी मांग पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जमीन तलाश कर अस्पताल की नींव रखी जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को शिवाला स्थित चेतसिंह किले में चल रहे अतिरुद्र महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पीठाधीश्वर गणपति सच्चिदानंद स्वामी ने कहा कि वेद जीवन का प्रकाश है। बिना उसके जीवन में धर्म का पालन नहीं किया जा सकता है। वेद में ही मनुष्य की सारी समस्याओं का समाधान निहित है। वेदमंत्र सुन लेने मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है। यहां श्रीचक्र देवी पूजन कर महायज्ञ का शुभारंभ भी हुआ।
विज्ञापन

अवधूत पीठम के तत्वावधान में चल रहे 11 दिवसीय महायज्ञ में पीठाधीश्वर के सानिध्य में स्थाणु वेदिका में पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने नर्वदेश्वर शिवलिंग का विधिवत पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी इस महायज्ञ में शामिल होने की प्रबल इच्छा थी, परंतु समयाभाव की वजह से वह उनके प्रतिनिधि बनकर यज्ञ में आहूति दे रहे हैं। महायज्ञ में विभिन्न देशों के 603 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना के लालची रुख का महाराष्ट्र की जनता भुगतेगी दुष्परिणाम
ब्यूरो
वाराणसी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद पैदा हुए हालात को जनता बखूबी देख रही है। सत्ता के लालच में शिवसेना के इस कदम का दुष्परिणाम महाराष्ट्र की जनता को भुगतना पड़ेगा। पत्रकारों से वार्ता में राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने साथ नहीं दिया तो कोई बात नहीं है। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि विधानसभा चुनाव में वहां जो मेंडेट मिला, वह शिवसेना और बीजेपी गठबंधन को मिला है। शिवसेना के हिंदुत्व के मुद्दे पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कौन किसको सिखा रहा है, यह सभी जानते हैं और सत्ता के लिए लालची होकर इस तरह के किसी भी कदम को भाजपा ने कभी उचित नहीं ठहराया है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना पूरे भारत को स्वस्थ रखने के लिए कटिबद्ध है। प्रत्येक परिवार को पांच लाख की स्वास्थ्य सहायता इस योजना से मिल रही है।

कैंसर अस्पताल में जानीं सुविधाएं
वाराणसी। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल और सुंदर बगिया स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और परिजनों से बातचीत कर इलाज की जानकारी भी ली। कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से अस्पताल के खुल जाने से पूर्वांचल के लोगों को राहत मिली है। अब कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई नहीं जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने आयुष्मान योजना, जन आरोग्य निधि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. सत्यजीत प्रधान और बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस के माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed