फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health department is preparing for the focus of vaccination

फोकस टीकाकरण की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य महकमा

Mon, 05 Apr 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Health department is preparing for the focus of vaccination
वाराणसी। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर आठ अप्रैल से फोकस टीकाकरण अभियान के शासन के फैसले पर अमल शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण केंद्रों की सूची तैयार कर रहा है। वहीं, अनुमानित संख्या के हिसाब से टीके के भंडारण, पंजीकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन

8 से 23 अप्रैल के बीच 45 साल से अधिक आयु वाले मीडिया कर्मियों, बैंक, बीमा कर्मियों, स्कूलों, कालेजों के शिक्षकों, प्राइवेट कार्यालयों से जुड़े लोगों, ऑटो रिक्शा, बस, फेरी वालों के साथ अन्य सरकारी कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। अलग-अलग टीकाकरण केंद्रों का चयन करने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती, पंजीकरण की तैयारियां चल रही हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि ऐसे लोग कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। टीकाकरण केंद्र पर भी पंजीकरण होगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन

बढ़ेगी केंद्रों की संख्या
16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में 50 से 60 केंद्र बनाए गए हैं। सामूहिक टीकाकरण अभियान के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुआ टीकाकरण, जताई नाराजगी
अप्रैल में छुट्टी के दिन भी टीकाकरण के सरकार के आदेश के बाद लोग रविवार को केंद्रों पर पहुंच गए। बीएचयू अस्पताल के टीकाकरण केंद्र के साथ ही सीएचसी दुर्गाकुंड, पीएचसी काशी विद्यापीठ, शिवपुर सहित अन्य जगहों पर टीका नहीं लगाया जा रहा था। ऐसे में लोगों ने नाराजगी जताई। बीएचयू केंद्र पर ताला बंद था। एक सुरक्षा कर्मी से लोगों ने ताला बंद होने का कारण पूछा तो सही जवाब नहीं मिल सका। सुंदरपुर निवासी मनोज तिवारी और बीपी चतुर्वेदी ने बताया कि टोल फ्री नंबर शिकायत की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उनका कहना था कि सरकार ने अप्रैल में छुट्टियों के दिन भी टीकाकरण की बात कही है तो रविवार को टीका क्यों नहीं लगाया गया। यह समझ से परे है।

वहीं, इस मामले में सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार अप्रैल महीने में राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी टीकाकरण की बात कही गई है। रविवार को टीकाकरण कराने की कोई जानकारी नहीं है।
टीकाकरण का आंकड़ा
01 अप्रैल---5821
02 अप्रैल---7323
03 अप्रैल---7523
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed