फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health

बढ़ाएं गुड बैक्टीरिया, पेट की समस्याएं होंगी दूर

Mon, 10 Aug 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
health
वाराणसी। कोरोना काल में विशेषज्ञ हमें स्वस्थ रहने की सलाह दे रहे हैं। शरीर में बहुत सी बीमारियों की जड़ हमारा पेट है। अगर पाचन तंत्र सही तरह से काम नहीं करता तो दस्त, उल्टी, गैस, मोटापा जैसे कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इतना ही नहीं भोजन में मौजूद पोषक तत्व शरीर तक पहुंचाने में भी पाचन तंत्र अहम भूमिका निभाता है। अगर पाचन तंत्र सही तरह से काम नहीं करता तो हेल्दी खाना खाने के बाद भी शरीर को सही तरह से पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि पाचन तंत्र को हमेशा के लिए स्वस्थ रखा जाए। विशेषज्ञ डॉ. श्रुति श्रीधर बता रही हैं पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और पेट में गुड बैक्टीरिया को पनपाने के लिए कौन से फूड्स खाने चाहिए।
विज्ञापन

हाई फैट फूड्स का सेवन कम करें
हाई फैट खाद्य शोधन प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं, जिसके कारण कब्ज होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। फैट शरीर के लिए बेहद जरूरी है लेकिन इसे हाई फाइबर फूड्स के साथ लेना चाहिए। यदि आप ऐसे भोजन का सेवन करते हैं, जिसमें फाई की अधिकता हो तो इससे पाचन क्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह पाचन तत्व को तो बेहतर तरीके से कम करने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही पेट की कई परेशानियों जैसे कब्ज, बवासीर जैसी बीमारियों से भी निजात प्राप्त हो सकती है। इसलिए अपने आहार में हाई फाइबर फूड्स जैसे साबुत अनाज, फल, सब्जियां शामिल करें।
विज्ञापन

प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल करें
प्रोबायोटिक्स वास्तव में बैक्टीरिया हैं, जिनकी शरीर को अत्यंत आवश्यकता होती है। यह पाचन तंत्र में प्राकृतिक रूप से मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया के समान है। प्रोबायोटिक्स के सेवन का एक बड़ा लाभ यह है कि वे एक अनहेल्दी आहार और तनाव के प्रभावों का मुकाबला करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, प्रोबायोटिक्स पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी पीने से भी मिलेगा फायदे
शरीर के लिए पानी किसी अमृत से कम नहीं है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की क्रिया तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर शरीर में पानी की कमी हो तो इससे पाचनतंत्र अपना कार्य सही तरह से नहीं कर पाता।

इनका भी रखें ध्यान
भोजन के अतिरिक्त भी कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना है। जैसे तनाव अधिक न लें। नियमित रूप से व्यायाम करें। व्यायाम न सिर्फ पाचन तंत्र बल्कि पूरे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed