{"_id":"5f3449cea8781c44ab024b6b","slug":"health-center-in-charge-resigns-accusing-deputy-collector-of-bullying-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कलेक्टर पर धमकाने का आरोप लगा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी कलेक्टर पर धमकाने का आरोप लगा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का इस्तीफा
Thu, 13 Aug 2020 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
इस्तीफा...
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण रोकने में लगे जिले के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने डिप्टी कलेक्टर पर धमकाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सीएमओ डॉ. वीबी सिंह को इस्तीफा सौंप दिया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के इस कदम से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। हालांकि अभी उनके इस्तीफे पर सीएमओ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
जिले में शहर में 24 और ग्रामीण इलाके में आठ स्वास्थ्य केंद्र है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के निर्देशन में ही कोरोना संक्रमण से संबंधित सैंपलिंग, कांटैक्ट ट्रेसिंग सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी काम चल रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक साथ प्रभारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और सीएमओ को इस्तीफे सौंप दिए।
विज्ञापन
इसमें प्रभारियों ने नौ अगस्त को सहायक नोडल अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि कोरोना काल में अनावश्यक दबाव बनाते हुए दोषी ठहराया गया और टारगेट पूरा न होने पर आपराधिक कृत्य करार देते हुए मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई। कहा कि वह इस तरह के मानसिक दबाव में काम करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
प्रभारियों ने 23 जुलाई को मिले पत्र की भी जानकारी दी। कह कि इसमें कोरोना काल में हुई मौतों के लिए प्रभारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जवाब मांगा गया है। प्रभारियों ने यह भी आरोप लगाया कि 12 अगस्त को एडिशनल सीएमओ डॉ. जंग बहादुर की मौत हुई, उन्हें भी बर्खास्त करने की धमकी दी गई थी। इसी सदमे में उनकी मौत हो गई। प्रभारियों ने सीएमओ को बताया कि वह एक चिकित्सक के तौर पर सेवा देंगे, लेकिन इस परिस्थिति में प्रभारी पद पर काम नहीं कर पाएंगे।