फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health Awareness campaign started on organ donation day in BHU

IMS BHU: प्रो. एसएन संखवार बोले, अंगदान को प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी, बचा सकते हैं जिंदगी

Sun, 04 Aug 2024 02:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

बीएचयू में अंगदान दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि अंगदान को प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
Health Awareness campaign started on organ donation day in BHU
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो. समीर त्रिवेदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के यूरोलॉजी विभाग की ओर से सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि अंगदान को प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी है। इससे किसी को नया जीवन दे सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय अंगदान दिवस पर कार्यक्रम में प्रो. संखवार ने अंगदान और गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी विभाग के कार्यों की सराहना की। यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. समीर त्रिवेदी ने कहा कि अंगदान एक महान कार्य है, जिससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। कहा अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में अंगदान को लेकर जो मिथक है, उसको दूर करवाया जाएगा। साथ ही पंजीकरण भी कराया जाएदा। 
विज्ञापन


नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. शिवेंद्र सिंह ने अंगों की बढ़ती मांग और अंग प्रत्यारोपण की जरूरत वाले रोगियों की पीड़ा से निपटने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को जरूरी बताया। एमबीबीएस के छात्रों ने लघु नाटिका से अंगदान के प्रति जागरूक किया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उज्वल कुमार ने अंगदान प्रतिज्ञा के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed