फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   head master and his son beat teacher in school

हेडमास्टर ने अपने बेटे संग शिक्षक को कमरे में बंद कर पीटा

Mon, 23 Oct 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 23 Oct 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
head master and his son beat teacher in school
मऊ के हकारीपुर गांव स्थित प्राथ्मिक विद्यालय का मामला - फोटो : demo pic
यूपी के मऊ जिले के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर और उसके पुत्र ने सहायक अध्यापक की कमरे में बंद कर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। घटना धनतेरस के दिन 17 अक्तूबर की है। सोमवार को मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने हेडमास्टर और सहायक अध्यापक का शांति भंग में चालान कर दिया। विवाद के चलते सोमवार को विद्यालय में पढ़ाई भी नहीं हुई। शिक्षामित्र और रसोइयों ने भी हेडमास्टर पर गाली गलौज करने और उनके बेटे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


 हकारीपुर प्राथमिक विद्यालय में तिनहरी गांव के कल्याण त्रिपाठी हेडमास्टर और रतनपुरा क्षेत्र के नगवां सिंधवल गांव निवासी त्रिलोकी निषाद सहायक अध्यापक हैं। सहायक अध्यापक त्रिलोकी निषाद के अनुसार हेडमास्टर अक्सर विद्यालय नहीं आते, उनकी जगह उनका बेटा रसोइयों, शिक्षा मित्र और सहायक अध्यापक की हाजिरी लगाता है और दुर्व्यवहार भी करता है।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक ने विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। सहायक अध्यापक ने मोबाइल फोन से हेडमास्टर के बेटे की हरकतों का वीडियो बनाकर भी विभागीय अधिकारियों को भेजा था। इसकी जानकारी होने पर हेडमास्टर कल्याण त्रिपाठी ने बेटे के साथ धनतेरस के दिन सहायक अध्यापक त्रिलोकी की विद्यालय के कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिलोकी ने उसी दिन पत्र भेजकर इसकी शिकायत बीएसए और जिलाधिकारी से की थी। सोमवार को विद्यालय खुला तो तनाव का माहौल था। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों से पूछताछ करने के बाद हेडमास्टर और सहायक अध्यापक दोनों को थाने ले आई और दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।


उधर, हेडमास्टर कल्याण त्रिपाठी का कहना है कि सहायक अध्यापक के न आने पर उन्हें अनुपस्थित कर देने से यह बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है।  मामले में मऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि  मामला संज्ञान में नहीं था, अब आया है, पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी के विरुद्घ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed