{"_id":"6131de468ebc3e17183ede0e","slug":"head-constable-thrashed-by-constables-at-saraigarh-police-post-in-sonbhadra-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस चौकी में सिपाहियों ने हेड कांस्टेबल को पीटा, दावत के दौरान बिगड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस चौकी में सिपाहियों ने हेड कांस्टेबल को पीटा, दावत के दौरान बिगड़ी बात
Fri, 03 Sep 2021 10:17 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: हरि User
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:17 PM IST
सार
सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सरईगढ़ का मामला है। साथी पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
घायल हेड कांस्टेबल केवल प्रसाद।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सरईगढ़ में बृहस्पतिवार रात दावत के दौरान पुलिसकर्मियों में मारपीट हो गई। तीन सिपाहियों समेत कुछ अन्य लोगों ने हेड कांस्टेबल केवल प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होने पर चौकी पर मौजूद अन्य कर्मियों ने बीच बचाव किया। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे पुलिस चौकी परिसर में कुछ कर्मी बाहरी लोगों के साथ दावत कर रहे थे। हेड कांस्टेबल केवल प्रसाद ने सिपाहियों से बोला कि यह चौकी नक्सल है, ज्यादा रात तक आप लोग पार्टी कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिसकर्मियों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
आरोप है कि कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार राय ने हेड कांस्टेबल केवल प्रसाद की पिटाई कर दी। इससे चौकी परिसर में कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। हालांकि कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया। चर्चा है कि दावत में शामिल कुछ लोग नशे में भी थे।
विज्ञापन
दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
शुक्रवार सुबह केवल प्रसाद जिला अस्पताल अपना इलाज कराने पहुंचे। उधर, चौकी प्रभारी बजरंग बली से बात करने पर उन्होंने बताया कि मैं अवकाश पर हूं। मारपीट की जानकारी मिली है, लेकिन किस बात को लेकर हुई है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
इस संबंध में रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वज्योति राय ने कहा कि पुलिस में मारपीट हुई है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वज्योति राय ने कहा कि पुलिस में मारपीट हुई है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।