फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hazarat Ali Martyrdom: Coffins raised on the martyrdom of Hazrat Ali, echoes of Ali-Ali

Hazarat Ali Martyrdom: हजरत अली की शहादत पर उठे ताबूत, अली-अली की गूंजी सदाएं

Fri, 14 Apr 2023 01:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 14 Apr 2023 01:51 PM IST
सार

अंजुमन जाफरिया दोषीपुरा और अंजुमन नासिरुल मोमिनीन ने मुकीमगंज से ताबूत व अलम का जुलूस उठाया। विभिन्न मार्गों से होकर दोनों जुलूस सदर इमामबाड़ा पहुंचे। यहां बड़ी तादाद में काले लिबास में मर्द व ख्वातीन ताबूत की जियारत करने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
Hazarat Ali Martyrdom: Coffins raised on the martyrdom of Hazrat Ali, echoes of Ali-Ali
हजरत अली की शहादत पर उठे ताबूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजरत अली की शरादत पर या अली या अली... की सदाएं बुलंद हुईं। मौला अली की याद में शहर में कई जगहों से जुलूस उठाए गए। जुलूस के सदर इमामबाड़ा पहुंचने पर जियारत व अजादारी करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

अंजुमन जाफरिया दोषीपुरा और अंजुमन नासिरुल मोमिनीन ने मुकीमगंज से ताबूत व अलम का जुलूस उठाया। विभिन्न मार्गों से होकर दोनों जुलूस सदर इमामबाड़ा पहुंचे। यहां बड़ी तादाद में काले लिबास में मर्द व ख्वातीन ताबूत की जियारत करने के लिए पहुंचे थे। मौलाना जफर हुसैनी, मौलाना अकीदत हुसैनी, मौलाना नदीम असगर, मौलाना इकबाल हैदर, मौलाना जायर हुसैन, मौलाना अमीन, बाकर, यूसुफ मशहदी, इश्तेयाक हुसैन आदि ने मजलिस को खिताब किया। अंजुमनों ने नौहा मातम पेश किया। सदर इमामबाड़े में कदीमी इफ्तार भी हुआ। दरगाह फातमान में भी जायरीन जियारत करने पहुंचे थे। मजलिस को हाजी फरमान हैदर ने खिताब किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed