फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hariyali Teej Market alongside the Kashi Ratna Gaurav Samman

Varanasi News: काशी रत्न गौरव सम्मान के साथ हरियाली तीज का बाजार

Mon, 07 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej Market alongside the Kashi Ratna Gaurav Samman
वुमेन स्पिरिट क्रिएशन सोसाइटी की ओर से रविवार को काशी रत्न गौरव सम्मान 2026 का आयोजन महमूरगंज के एक होटल में हुआ। इसमें शहर की विशिष्ट महिलाओं और पुरुषों का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य मीना चौबे, विशिष्ट अतिथि विक्रम जायसवाल और महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया रहीं। सोसाइटी की अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीज बाजार में हैंडीक्राफ्ट, साड़ी, बुटीक, कॉस्मेटिक, मेहंदी, गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी, फूड और हैंडलूम आदि के स्टॉल लगाए गए थे। महिलाओं ने उत्साह के साथ तीज की खरीदारी की। इस दौरान शहर के विशिष्टजनों को काशी रत्न गौरव सम्मान से नवाजा गया। अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने बताया कि संस्था समाज हित के लिए अनेक कार्य करती है और समय-समय पर संगीत, नृत्य, डांडिया और कुकिंग प्रतियोगिता भी कराती है। इस मौके पर संस्था की सचिव अनुपमा जायसवाल, कोषाध्यक्ष कविता जायसवाल, संगठन मंत्री आरती राय और वाइस प्रेसिडेंट वंदना जायसवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed