{"_id":"595542f54f1c1b5b6f8b471b","slug":"hardik-patel-will-join-apna-dal-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना दल के किसान महारैली में शामिल होंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल के किसान महारैली में शामिल होंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती दो जुलाई को इलाहाबाद में किसान महारैली के रूप में मनाई जाएगी। इसके मुख्य अतिथि पटेल नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल होंगी।
विशिष्ट अतिथि अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल होंगी। गुरुवार को परेड कोठी स्थित टूरिस्ट बंग्लो में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी अपना दल के प्रदेश महासचिव राधेश्याम पटेल ने दी।
दावा किया कि इस महारैली के जरिए सूबे की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे। उन्होंने बताया कि किसान महारैली सहसों चौराहा, इलाहाबाद में होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद और वाराणसी मंडल के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दस-दस हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। राधेश्याम पटेल ने बताया कि यूपी में हार्दिक पटेल की यह पहली राजनीतिक जनसभा होगी।
जिलाध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि बनारस से कार्यकर्ताओं की रवानगी के लिए सेवापुरी, पिंडरा, रोहनिया विधानसभा में 10-10 जबकि बाकी पांच विधानसभाओं में तीन-तीन बसें लगाई जाएंगी।