{"_id":"6737afa56fb3b08140085793","slug":"hardeep-singh-puri-said-that-namaste-mudra-is-made-of-350-tonnes-of-steel-and-50-tonnes-of-ashtadhatu-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हरदीप सिंह पुरी बोले 350 टन स्टील और 50 टन अष्टधातु से बनी है नमस्ते मुद्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हरदीप सिंह पुरी बोले 350 टन स्टील और 50 टन अष्टधातु से बनी है नमस्ते मुद्रा
Sat, 16 Nov 2024 02:01 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:01 AM IST
सार
देव दीपावली पर नमो घाट पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नमो घाट की नमस्ते मुद्रा पर चर्चा की और खासियत बताई। इसके साथ ही ये भी कहा कि सभी नावों को सीएनजी में परिवर्तित किया जाए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नमो घाट पर बने हाथ की नमस्ते मुद्रा जिक्र खासियत बताई और कहा कि इसे 350 टन स्टील, 50 टन अष्टधातु से बनाया गया है।
विज्ञापन
नमो घाट के उद्घाटन समारोह में शामिल केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नमो घाट को मॉडल के रूप में विकसित किया गया है।
पहले यहां गंगा में डीजल नाव के संचालन से प्रदूषण होता था। मगर, सभी नावों को सीएनजी में परिवर्तित कराया गया है। इससे जहां गंगा को प्रदूषण से मुक्त कराया गया, वहीं नाविकों को रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर ही नमो घाट पर फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन और फ्लोटिंग मोबाइल चार्जिंग स्टेशन भी बनाया गया है।
विज्ञापन