फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Happiness in the market since Christmas gift business has returned in varanasi

वाराणसी: क्रिसमस से बाजार में छाई खुशहाली, उपहार के कारोबार की लौटी रौनक

Thu, 24 Dec 2020 01:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Dec 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Happiness in the market since Christmas gift business has returned in varanasi
बाजार में सजी सांता क्लॉज की ड्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

कहीं मास्क लगाए व सैनिटाइजर बांटते हुए सैंटा क्लॉज कहीं दिख रहे हैं, तो किसी दुकान पर क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र बना है। छोटे-छोटे बच्चे सैंटा के ड्रेस में उछल कूद मचा रहे हैं तो वहीं कार्यालय, होटल, रेस्टोरेंट और घरों में क्रिसमस ट्री भी सज चुका है। क्रिसमस को लेकर शहर भर के उपहार दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन

कोरोना काल में ठप रहे उपहार कारोबार को एक तरह से क्रिसमस ने संजीवनी दे दी है। नए और पुराने उपहार सामानों को क्रिसमस पर कारोबारी निकाल रहे हैं। स्कूल बंद होने से थोड़ी बिक्री भी प्रभावित है, लेकिन फिर भी कारोबारियों को संतुष्टि है कि माल में पैसा नहीं फंसा। कारोबारियों के अनुसार लगभग डेढ़ से दो करोड़ का कारोबार हो जाएगा। शहर में 40 प्रमुख उपहार की दुकानें और छोटी-बड़ी मिलाकर लगभग 300 से अधिक दुकानें है।
विज्ञापन



सवा करोड़ का बिक जाएगा केक
क्रिसमस पर केक और चाकलेट का कारोबार भी अच्छा होता है। इस समय केक की दुकानों पर आर्डर पर केक मिल रहा है। अधिकतर एक किग्रा से लेकर पांच किग्रा तक के केक आर्डर दिए जा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार शहर में छोटी-बड़ी मिलाकर लगभग 500 से अधिक केक की दुकानें हैं। क्रिसमस के दिन एक दुकान पर औसत 50 केक का आर्डर है। एक किग्रा केक की कीमत 500 रुपये है। ऐसे में देखा जाए तो 500 दुकानों पर लगभग सवा करोड़ की केक की बिक्री तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस के चलते उपहार का बाजार संभल गया। कोरोना काल के बाद अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। मान कर चलिए कि डेढ़ से दो करोड़ के बीच क्रिसमस का कारोबार हो जाएागा। - विनीत बंसल, उपहार कारोबारी, रथयात्रा

स्कूल कालेज बंद होने के चलते सिर्फ सैंटा क्लॉज ड्रेस की बिक्री प्रभावित है, हालांकि अन्य उपहार की बिक्री पिछले साल की तरह ही है। क्रिसमस ट्री, टेडी, सैंटा कैप की बिक्री बढ़ गई है। - अशोक गोगिया, उपहार कारोबारी, सिगरा

क्रिसमस पर केक की मांग काफी अधिक रहती है। इस बार तो लोगों में केक को लेकर जबरदस्त क्रेज है। एक किग्रा से कम का तो कहीं आर्डर ही नहीं है। - जय निहलानी, अध्यक्ष, काशी बिस्कुट एंड कांफेक्शनरी व्यापार मंडल

चाकलेट, ब्लैक फारेस्ट और पाइन एप्पल फ्लेवर के केक की मांग सबसे अधिक है। इस बार तो केक के दाम पिछले साल की अपेक्षा बढ़े हैं, बावजूद लोगों की खरीदारी में कोई कमी नहीं है। - गुनगीत सिंह बग्गा, बेकरी कारोबारी, सिगरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed