फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hanuman Jayanti and Janmotsav 2023 in varanasi sankatmochan mandir note puja shubh muhurat

Hanuman Janmotsav: महाबली के जन्मोत्सव पर बनारस में गूंजेगा जय-जय हनुमान, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त

Sun, 02 Apr 2023 09:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Apr 2023 09:10 PM IST
सार

Hanuman Janmotsav 2023: पवनसुत हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व वाराणसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Hanuman Jayanti and Janmotsav 2023 in varanasi sankatmochan mandir note puja shubh muhurat
हनुमान जन्मोत्सव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रावतार महाबली बजरंगबली के जन्मोत्सव पर शिव की नगरी काशी में जय-जय हनुमान की गूंज रहेगी। छह अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अनुष्ठान और आयोजन होंगे। कहीं प्रभात फेरी निकलेगी तो कहीं शोभायात्रा, कहीं लड्डूओं से श्रृंगार होगा तो कहीं मानस का अखंड पाठ होगा। हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शहर के मंदिरों में शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा पांच अप्रैल को सुबह 9:19 बजे से शुरू होगी और समापन छह अप्रैल की सुबह 10:04 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव छह अप्रैल को मनाया जाएगा।

विज्ञापन

...तो अधूरी रह जाएगी पूजा

हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हनुमान जी की पूजा करते समय भगवान राम का पूजन अवश्य करें। प्रभु श्री राम की पूजा के बिना हनुमान जी की पूजा अधूरी मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव पर संकटमोचन हनुमान मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों में आयोजन होंगे। इस दौरान शहर भर से शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है जो संकटमोचन मंदिर में ध्वजा अर्पित करके पूर्ण होती है।

श्री हनुमत सेवा समिति व श्री हनुमान ध्वजायात्रा समिति के अध्यक्ष रामबली मौर्य ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। भिखारीपुर तिराहे से सुंदरपुर, लंका होते हुए संकटमोचन दरबार तक यात्रा निकलेगी। यात्रा में शहर के कई हिस्सों से शोभायात्रा भी शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed