फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hannah kern on 24-country trip by cycle reached sonbhadra

साइकिल से 24 देशों की यात्रा पर निकलीं हन्नाह पहुंची सोनभद्र, बोली- प्यार बांटने निकली हूं

Sun, 08 Mar 2020 09:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Hannah kern on 24-country trip by cycle reached sonbhadra
हन्नाह कर्न का लोगों ने गुलाब देकर स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला।

इंग्लैंड से 24 देशों की साइकिल यात्रा पर निकली हन्नाह कर्न(25) शनिवार को कोन में पहुंची। वहां लोगों ने उनका फूल माला से स्वागत किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा के आवास पर रात्रि विश्राम कर वे रविवार को सोनभद्र मुख्यालय होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुईं। रात्रि विश्राम वे सुकृत करने के बाद सोमवार की सुबह वाराणसी के लिए निकलेंगी।

विज्ञापन


कोन में वार्ता में हन्नाह कर्न ने बताया कि पिछले एक वर्ष में साइकिल यात्रा करते हुए वर्धमान, थाईलैंड, म्यामांर, बांग्लादेश के बाद इंडिया पहुंची हैं। सोमवार को वाराणसी होते हुए नेपाल, इसके बाद पाकिस्तान, चीन, काजिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, बुल्गारिया, रमैनिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि 24 देशों के भ्रमण करते हुए इंग्लैंड वापस लौटेंगी।
विज्ञापन


हन्नाह ने बताया कि उनके पिता कलकत्ता में व्यवसाय करते थे। वे दुनियां के लोगों के साथ प्यार बांटने साइकिल यात्रा पर निकली हैं। भारत के लोगों का व्यवहार और विचार धारा अच्छी है। भ्रमण से बहुत जानकारी मिल रही है। भ्रमण मेरी हॉवी है। हर दिन 70-80 किमी साइकिल चलाती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह गढ़वा झारखंड से चलकर नगर, विण्ढमगंज होते शाम को कोन पहुंची व रात्रि विश्राम खेमपुर में किया। फिर रविवार को सुबह नौ बजे वे सोनभद्र मुख्यालय के लिए रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि वे रात्रि में सुकृत में विश्राम करेंगी और फिर सोमवार की सुबह वाराणसी के लिए निकलेंगी।

विदेश से आई महिला के हौसले को लोगों ने सराहा। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने बताया कि हन्नान कर्न पूर्णत: शाकाहारी भोजन करती हैं और दूध से बना कोई भी व्यंजन नहीं खाती। भाषाई समस्या के बावजूद घर में महिलाओं के साथ मिलजुल कर रहीं। राजनीति या प्रधानमंत्री मोदी के बारे में पूछने पर बोलीं कि उन्हें पालिटिक्स में कोई रुचि नहीं है। वे सिर्फ दुनियां के लोगों के साथ प्यार बांटने निकली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed