फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Handicapped couple daughter suicide on diwali in mirzapur

दिव्यांग दंपती की बेटी ने दिवाली के दिन फांसी लगाकर दी जान

Fri, 09 Nov 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 09 Nov 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Handicapped couple daughter suicide on diwali in mirzapur
demo pic
दिवाली के दिन एक दिव्यांग दंपती के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला यूपी के मिर्जापुर जिले का है। हलिया थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव में बुधवार को सुबह कक्षा की 10 की छात्रा की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन


इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत से आहत दिव्यांग माता-पिता रोते-बिलखते बदहवास होने लगे। गांव के लोग किसी तरह उन्हें संभालते रहे।
विज्ञापन


मौत का कारण आर्थिक तंगी बताई जा रही है। महोगढ़ी गांव निवासी नंदलाल गौड़ और पत्नी श्याम पत्ती दोनों दिव्यांग हैं। भूमिहीन होने के कारण ड्रमंडगंज घाटी के पास मड़हा लगाकर रहते हैं। नंदलाल को बेटा गरुड़ देव और एक बेटी निरंजली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Handicapped couple daughter suicide on diwali in mirzapur
UP Police
बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। नंदलाल, उनकी पत्नी और बेटी निरंजली  घर पर रहते थे। बेटी को पढ़ाने-लिखाने के साथ परिवार का खर्च चलाने में परेशानी हो रही थी। मजदूर बेटे की कमाई गुजर-बसर हो रहा है। परिवार चलाने के लिए नंदलाल की पत्नी भिक्षा मांगती है।

माता-पिता की सारी आशाएं बेटी निरंजली पर टिकी थीं। ग्रामीणों का कहना था कि आर्थिक तंगी के कारण निरंजनी भी काफी परेशान रहती थी। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद वह सो गई। सुबह वह घर में नहीं दिखी तो माता-पिता उसकी तलाश करने लगे।

कुछ देर बाद एक कमरे में उसका शव लकटता हुआ मिला। आसपास के लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। दिवाली मनाने के लिए सुबह दिल्ली से घर लौटा भाई गरुड़ बहन की लाश देख सन्न रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed