फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Haldi installed at Mahant's residence resonating Mangal song

वाराणसी: गौरा के गौने के लोकाचार शुरू, महंत आवास पर लगी हल्दी, गूंज उठे मंगल गीत

Fri, 11 Mar 2022 08:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Mar 2022 08:27 PM IST
सार

14 मार्च को रंगभरी (अमला) एकादशी पर बाबा विश्वनाथ, माता पार्वती संग प्रथमेश की चल प्रतिमा की पालकी यात्रा महंत आवास से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Haldi installed at Mahant's residence  resonating Mangal song
महंत आवास पर माता गौरा के हल्दी की रस्म निभाई गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव-पार्वती विवाह के बाद अब गौरा के गौने के लोकाचार आरंभ हो गए। वाराणसी में शुक्रवार को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर काशीवासियों ने गौरा के रजत विग्रह को हल्दी लगाई गई। गौरा के मायके के रूप में तब्दील महंत आवास मंगल गीतों से गूंज उठा।

विज्ञापन


गौरा के विग्रह को तेल, हल्दी की रस्म के लिए सुहागिनों और गवनहरियों की टोली शाम को महंत आवास पर पहुंची। शुक्रवार की शाम को ढोल की थाप, मंजीरे की खनक के बीच मंगल गीत गाते हुए महिलाओं ने गौरा को हल्दी लगाई।
विज्ञापन


लोक संगीत के बीच शिव-पार्वती के मंगल दांपत्य की कामना पर आधारित पारंपरिक गीतों का क्रम देर तक चला। ‘गौरा के हरदी लगावा, गोरी के सुंदर बनावा...’,‘सुकुमारी गौरा कइसे कैलास चढ़िहें...’, ‘गौरा गोदी में लेके गणेश विदा होइहैं ससुरारी...’ आदि गीतों में गौने के दौरान दिखने वाली दृश्यावली का बखान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के स्वागत के लिए कौन-कौन से पकवान पकाए जा रहे हैं। सखियां पार्वती का साज शृंगार करने के लिए कैसे-कैसे सुंदर फूल चुन कर ला रही हैं। हल्दी की रस्म के बाद नजर उतारने के लिए ‘साठी क चाऊर चूमिय चूमिय..’ गीत गाकर महिलाओं ने गौरा की रजत मूर्ति को चावल से चूमा।

गौरा के तेल-हल्दी की रस्म के लिए पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के सानिध्य में संजीव रत्न मिश्र ने माता गौरा का शृंगार किया और अंकशास्त्री पं. वाचस्पति तिवारी के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम शिवांजली के अंतर्गत आराधना सिंह, पुनीत पागल, संजय दुबे, प्रियंका पांडेय और रीता शर्मा ने शिव भजनों की प्रस्तुति की।

14 को होगी रंगभरी एकादशी

14 मार्च को रंगभरी (अमला) एकादशी पर बाबा विश्वनाथ, माता पार्वती संग प्रथमेश की चल प्रतिमा की पालकी यात्रा महंत आवास से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed