फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Haji Hafiz Moinuddin becomes the new Sardar of Tanzim Baisi

तंजीम बाईसी के नए सरदार बने हाजी हाफिज मोइनुद्दीन

Thu, 05 May 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Haji Hafiz Moinuddin becomes the new Sardar of Tanzim Baisi
बुनकर बिरादराना की तंजीम बाईसी के नए सरदार के पद पर हाजी हाफिज मोइनुद्दीन उर्फ कल्लू हाफिज को चुना गया है। बुधवार को हुई बैठक में नए सरदार के नाम पर सहमति बनी। नए सरदार की दस्तारबंदी 15 मई को पुरानापुल स्थित ईदगाह पर की जाएगी। पिछले साल तंजीम के सरदार हाजी कलाम का इंतकाल हो गया था, जिसके बाद गुलाम मोहम्मद उर्फ दारोगा को कार्यवाहक सरदार बनाया गया था।
विज्ञापन

कार्यवाहक सरदार गुलाम मोहम्मद उर्फ दरोगा ने बताया कि बुधवार को बाकराबाद बुनकर कालोनी स्थित हाजी सफीउर्रहमान के आवास पर बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के नए सरदार की दस्तारबंदी के लिए बाईसी काबीना के सारे सदस्यों की एक अहम बैठक हुई। सदस्यों ने बाईसी तंजीम के नए सरदार के रूप में सर्वसम्मति से हाजी हाफिज मोईनुद्दीन उर्फ कल्लू हाफिज का नया सरदार चुना है। नए सरदार हाजी हाफिज मोईनुद्दीन ने कहा कि बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के काबीना के सभी सम्मानित सदस्यों ने मुझे नए सरदार के रूप में चुना है मैं सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं और सभी लोगो को विश्वास दिलाता हूं कि बाईसी तंजीम की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करूंगा। इस दौरान हाजी बाबू, मौलाना शकील अहमद, हाजी नसीर, हाजी यासीन महतो, हाजी अनवार, हाजी मोहम्मद स्वालेह, पार्षद गुलशन अली, अफरोज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed