फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Haj yatra devotees are upsate who going from Kashi to Kaba due to Varanasi Embarkation Center ends 20 districts of Purvanchal affected

हज यात्रा: काशी से काबा जाने वाले जायरीन परेशान, वाराणसी इंबारकेशन केंद्र समाप्त, पूर्वांचल के 20 जिलों पर पड़ेगा असर

Mon, 22 Nov 2021 02:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 02:22 PM IST
सार

देश भर के कुल 21 इंबारकेशन केंद्रों में से वाराणसी सहित 11 केंद्रों को खत्म कर दिया गया है। इस बार हज यात्री केवल 10  इंबारकेशन केंद्रों से ही सऊदी की उड़ान भर सकेंगे। 

विज्ञापन
Haj yatra devotees are upsate who going from Kashi to Kaba due to Varanasi Embarkation Center ends 20 districts of Purvanchal affected
पूर्वांचल के हज जायरीन वाराणसी एयरपोर्ट से होते हैं रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल से हज यात्रा का इंतजार कर रहे वाराणसी समेत पूर्वांचल के 20 जिलों के जायरीनों की परेशानी एक फैसले से बढ़ गई है। वाराणसी की जगह जायरीनों को अब लखनऊ से सऊदी के लिए विमान पर सवार होना पड़ेगा। दरअसल, देश भर के कुल 21 इंबारकेशन केंद्रों में से वाराणसी सहित 11 केंद्रों को खत्म कर दिया गया है। इस बार हज यात्री केवल 10  इंबारकेशन केंद्रों से ही सऊदी की उड़ान भर सकेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है कि वाराणसी को हज यात्रा का केंद्र नहीं बनाया गया। वहीं, हज की जिम्मेदारी पहले विदेश मंत्रालय संभालता था, मगर इस बार अल्पसंख्यक मंत्रालय के पास इसकी जिम्मेदारी आ गई। इसके बाद इंबारकेशन केंद्र को बंद करने का आदेश आ गया।
विज्ञापन


 सरकार से लगाई गुहार
कहा कि इस फैसले से पूर्वांचल के 20 जिलों के हज यात्रियों को परेशानी होगी। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि वाराणसी समेत सभी 11  इंबारकेशन केंद्रों को फिर से शुरू किया जाए। इस बार हर साल हज यात्रा में ज्यादा भीड़ होने का अनुमान है, क्योंकि कोरोना संकट काल के कारण दो साल से लोग इस मुकद्दस सफर का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से करीब आठ हजार और पूर्वांचल भर से 15-20 हजार लोग हज यात्रा पर मक्का-मदीना जाते हैं। अब केवल 10 शहरों कोलकता, नई दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, कोचीन, श्रीनगर, गुवाहाटी, अहमदाबाद और  बेंगलुरु ही है। यहीं से हज यात्रा की उड़ान भरी जाएगी।

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी

वहीं, बंद हुए इंबारकेशन केंद्र  में वाराणसी, गया, भोपाल, चेन्नई, कालीकट, गोवा, जयपुर, मंगलौर, रांची, नागपुर और औरंगाबाद शामिल हैं। यूपी में केवल एक सेंटर लखनऊ है। हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया सात नवंबर से शुरू हो गई है और 10 दिसंबर तक चलेगी। इस बार बदले हुए नियमों के कारण सिर्फ 18 से 65 साल के लोगों को ही हज पर जाने की अनुमति होगी।
पढ़ेंः स्वच्छता रैंकिंग में तीन पायदान नीचे क्यों फिसला बनारस, जानिए कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed