फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gynecology ward of BHU hospital will be renovated no problem of patient

Health News: BHU अस्पताल के गायनी वार्ड का होगा कायाकल्प, नहीं होगी परेशानी; जान लें अपडेट

Thu, 10 Apr 2025 05:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 05:31 AM IST
सार

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आईएमएस बीएचयू के निदेशक ने गायनी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का संज्ञान लेने के साथ ही समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
gynecology ward of BHU hospital will be renovated no problem of patient
बीएचयू अस्पताल के गायनी वार्ड में गिरा था पंखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IMS BHU: बीएचयू अस्पताल के गायनी वार्ड में रविवार को पंखा गिरने की घटना के बाद बुधवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार वार्ड पहुंचे। उन्होंने वार्ड का कायाकल्प कराने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पंखा गिरने वाले कमरे को देखा। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों से निदेशक ने कहा कि यह तो संयोग था कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई, मरीज पर पंखा गिरने से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए गायनी वार्ड का कायाकल्प करवाया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल के पहले तल पर बने गायनी वार्ड में दोपहर में आईएमएस निदेशक जैसे ही पहुंचे, वहां ड्यूटी पर तैनात पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोग सकते में आ गए। निदेशक ने कहा कि इस घटना से सबक लेने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में सभी पुराने पंखों की नए सिरे से मरम्मत करवाने और भर्ती मरीजों के सेहत की निगरानी करने को कहा। निदेशक के निर्देश पर जिस कमरे में घटना हुई थी, वहां के मरम्मत के बाद लगाए गए। यहां से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए गए मरीजो को फिर से यहीं लाया गया। इसके अलावा दूसरे कमरे में भी जो पंखे आवाज कर रहे थे, उसको सही करवाया गया। निदेशक ने बताया कि गायनी वार्ड का कायाकल्प करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed