फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Vyasji's basement opened after a long battle of 31 years

Gyanvapi: 31 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद खुला व्यासजी का तहखाना, यह किसी इतिहास से कम नहीं

Wed, 20 Mar 2024 06:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 06:37 PM IST
सार

Varanasi News: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन व शासकीय अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन के विधिक मार्गदर्शन में हिंदू समाज आगे बढ़ रहा है। इस बीच काशी विश्वनाथ न्यास के सदस्य चंद्रमौली उपाध्याय समेत अन्य संस्थाओं के प्रमुखों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Gyanvapi Vyasji's basement opened after a long battle of 31 years
अभिनंदन समारोह में विचार व्यक्त करते अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी प्रकरण में हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि 31 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद हिंदुओं के लिए व्यासजी का तहखाना खुलना, किसी इतिहास से कम नहीं है। न्यायालय के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर में पूजा-अर्चना शुरू हुई।

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के शासकीय अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने सुंदरपुर स्थित राजेंद्र विहार कॉलोनी में उद्यमियों ने स्वागत किया। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि आदि विश्वेश्वर ज्ञानवापी मुक्ति मंदिर सांविधानिक लड़ाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन व शासकीय अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन के विधिक मार्गदर्शन में हिंदू समाज आगे बढ़ रहा है। इस बीच काशी विश्वनाथ न्यास के सदस्य चंद्रमौली उपाध्याय समेत अन्य संस्थाओं के प्रमुखों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राकेश रंजन, कृष्णानंद चौबे, प्रमील पांडेय, अनिस अरोड़ा, शिवाकांत, अंकित, सुभाष आदि रहे। अध्यक्षता काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व प्रो नागेंद्र पांडेय और संचालन चंद्रेश्वर जायसवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed