फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Survey shivling found in masjid campus Keshav Prasad maurya and asaduddin owaisi comments

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने का दावा: केशव प्रसाद बोले- सत्य ही शिव, ओवैसी ने कहा- कयामत तक मस्जिद ही रहेगी

Mon, 16 May 2022 03:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 May 2022 03:04 PM IST
सार

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वे का मामला चर्चा के केंद्र में आ गया है। वाराणसी कोर्ट के एक आदेश में शिवलिंग की बात आने पर राजनीति शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Survey shivling found in masjid campus Keshav Prasad maurya and asaduddin owaisi comments
Gyanvapi Case - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी में सोमवार को तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य संपन्न हो गया। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने दावा किया कि ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिला है। अदालत तक मामला पहुंचा। आवेदन पर कोर्ट ने उक्त स्थान के सील करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया। इधर, इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि  बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण ने देश की सनातन हिंदू परंपरा को एक पौराणिक संदेश दिया है। आगे लिखा कि सत्य को आप कितना भी छुपा लीजिए, लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है क्योंकि सत्य ही शिव है।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने की सूचना से शिवभक्त होने के नाते मैं बहुत खुश हूं। देश का हर शिवभक्त खुश है। सदियों से नंदीजी प्रतीक्षारत थे कि मेरे भोले बाबा कम मुझे मिलेंगे और अब मिल गए हैं। माननीय न्यायालय के आदेश से कमिश्नर वहां गए। सर्वे किया गया और वहां शिवलिंग मिलने की बात सामने आई।  उन्होंने कहा कि यह खुशी का अवसर है और आगे कोर्ट जो भी आदेश देगा वह उसका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुसलमानों के साथ धोखा

वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद थी, और कयामत तक रहेगी इंशाअल्लाह। कहा कि यह 1991 के पार्लियामेंट एक्ट का उल्लंघन है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने वाला है। इससे पहले सोमवार को जिला अदालत ने सील करने का आदेश दे दिया। यह देश के मुसलमानों के साथ धोखा है।



'भाजपा को भगवान मस्जिद में ही मिलता है'
 इधर, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसे ध्यान भटकाने की राजनीति बताया। कहा कि हो सकता है कि इनको भगवान मस्जिद में ही मिलता है।

सवाल करते हुए आगे पूछा कि ज्ञानव्यापी मस्जिद के पीछे पड़े हैं, क्या इसके बाद सब बंद हो जाएगा? उन्होंने कहा कि यहां माहौल बदलने की जरूरत है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि आज के दिन स्वर्ग में बैठे सीताराम गोयल और रामस्वरूप जी मुस्कुरा रहे होंगे। हर हर महादेव। 

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा है कि शिवलिंग की पूरी सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाना चाहिए और कोई भी उसे छू ना सके ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।

कोर्ट तक पहुंचा है मामला
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग के मिलने का मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। सोमवार को सर्वे के बाद एक याचिका दायर कर शिवलिंग को सुरक्षित रखने की मांग की गई है। इस पर वाराणसी कोर्ट ने वाराणसी डीएम को आदेश दिया है कि जिस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुआ है, उस स्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाए।

सील किए स्थान पर किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने कहा है कि वर्जित स्थान को संरक्षित और सुरक्षित रखने की पूरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी वाराणसी डीएम, पुलिस कमिश्नर और सीआरपीएफ कमांडेंट की होगी।

सोमवार को सर्वे के दौरान की खास बातें

-कमीशन की कार्यवाही में शामिल एक व्यक्ति को खबर लीक करने के आरोप में रोका गया
-ज्ञानवापी के गुंबद की वीडियोग्राफी हुई और इसकी बनावट की फोटोग्राफी हाईलैंस कैमरे से की गई
-वजू खाने में पानी व मछलियां निकालने के बाद अंदर कैमरा से हुई वीडियोग्राफी में दिखा शिवलिंग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed