{"_id":"65bbfdb6e11debafe5047a9a","slug":"gyanvapi-not-vyasji-s-basement-now-call-it-gyan-talgrih-2024-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi : व्यासजी का तहखाना नहीं ...अब ज्ञान तालगृह कहिए, काशी विद्वत परिषद के सुझाव पर संत समिति की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi : व्यासजी का तहखाना नहीं ...अब ज्ञान तालगृह कहिए, काशी विद्वत परिषद के सुझाव पर संत समिति की मुहर
Fri, 02 Feb 2024 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:17 AM IST
सार
काशी विद्वत परिषद ने व्यासजी के तहखाने को नया नाम ज्ञान तालगृह दिया। कहा कि तहखाना नहीं, अब ज्ञान तालगृह के नाम से ही इसे जाना जाएगा। इस पर अखिल भारतीय संत समिति ने भी मुहर लगा दी।
विज्ञापन
व्यासजी का तहखाना
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्यासजी के तहखाने में दर्शन पूजन आरंभ होने के बाद संत समाज के साथ ही काशी विद्वत परिषद के पदाधिकारियों ने भी पूजन किया। काशी विद्वत परिषद ने व्यासजी के तहखाने को नया नाम ज्ञान तालगृह दिया। कहा कि तहखाना नहीं, अब ज्ञान तालगृह के नाम से ही इसे जाना जाएगा। इस पर अखिल भारतीय संत समिति ने भी मुहर लगा दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तहखाने के विग्रहों का दर्शन करने पहुंचे काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि सभी की सहमति से आज से तहखाने को ज्ञान तालगृह के नाम से जाना जाएगा। तहखाना नाम उचित नहीं है। इसका शास्त्रोक्त नाम ज्ञान तालगृह ही रहेगा। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि आज नामकरण हुआ है।
विज्ञापन
इस पर संत समिति की भी सहमति है। बाबा सबको मुक्ति देते हैं। लोहे के कटघरे को जल्द हटाया जाएगा। ज्ञान का कुआं सबके लिए खुला है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने कहा कि यह सनातन धर्म के लिए सुखद है। भगवान हैं तो पूजा नियमित होगी, यह सबके लिए गर्व की बात है। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने कहा कि यह सनातनियों की जीत है।
विज्ञापन
शुरू हुआ अखंड रामायण, भक्तों के लिए बिछाई रेड कार्पेट
श्री काशी विद्वत परिषद ने ज्ञान तालगृह में अखंड रामायण का पाठ आरंभ करा दिया है, जो सप्ताह भर तक अनवरत चलेगा। इसके लिए चार-चार घंटे पर निशुल्क पुजारियों को तैनात किया गया है। वहीं तहखाने में उपलब्ध देव विग्रहों के दर्शन-पूजन के लिण् बाहर रेड कार्पेट बिछाई गई है।