Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi new case filed for getting kashi vishwanath nandi shiv parivar gyanvapi tirth

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर एक नया वाद दाखिल, नौ जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Sat, 01 Jun 2024 07:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 01 Jun 2024 07:11 PM IST
सार

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर एक नया वाद दाखिल किया गया है। वाद में काशी विश्वनाथ, शिव परिवार, नंदी व ज्ञानवापी तीर्थ को फिर से प्राप्त करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Gyanvapi new case filed for getting kashi vishwanath nandi shiv parivar gyanvapi tirth
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर एक नया वाद दाखिल किया गया है। यह वाद पत्रकार सौरभ सिंह सोमवंशी, कौशांबी के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता राणा प्रताप सिंह और सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन हितेश अग्रवाल की अदालत में दाखिल किया। अदालत ने वाद को सुनवाई योग्य पाते हुए अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन चतुर्थ युगल शंभू के यहां इसे स्थानांतरित कर दिया।

विज्ञापन


अदालत ने सभी पक्षकारों को आपत्ति दाखिल करने के लिए नोटिस जारी कर और वाद बिंदु तय करने के लिए नौ जुलाई की तिथि तय की है। वाद में काशी विश्वनाथ, शिव परिवार, नंदी व ज्ञानवापी तीर्थ को फिर से प्राप्त करने के साथ ही उसे मुसलमानों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की गई है। इसके अलावा ज्ञानवापी से मस्जिद को हटाकर फिर से हिंदुओं को वापस करने की मांग की गई है। ताकि, आरती और भगवान का शृंगार सुचारू रूप से हो सके। 
विज्ञापन


वाद में कहा गया है कि मस्जिद के अंदर कुएं में गंगा का जल लगातार विद्यमान है, जिसका जिक्र स्कंद पुराण में भी किया गया है। ज्ञानवापी से जुड़े इस नए वाद में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर बोर्ड ट्रस्ट को प्रतिवादी बनाया गया है। जबकि, भगवान श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, भगवान श्री काशी विश्वनाथ स्थान, भगवान श्री नंदीश्वर विश्व वैदिक संस्थान न्यास, श्री संपूर्ण न्यास परिवार, ज्ञानकुंड स्थान ज्ञानवापी की तरफ से वाद दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed