{"_id":"64ffa83f0a126e53320c4734","slug":"gyanvapi-masjid-committee-s-objection-to-demand-to-preserve-evidence-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi: साक्ष्यों को संरक्षित करने की मांग पर मसाजिद कमेटी की आपत्ति, कल होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi: साक्ष्यों को संरक्षित करने की मांग पर मसाजिद कमेटी की आपत्ति, कल होगी सुनवाई
Tue, 12 Sep 2023 05:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:22 AM IST
सार
ज्ञानवापी स्थित मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन और एएसआई सर्वे में मिल रहे साक्ष्यों को संरक्षित करने की मांग वाले आवेदन पर सोमवार को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर।
- फोटो : social media
विस्तार
ज्ञानवापी स्थित मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन और एएसआई सर्वे में मिल रहे साक्ष्यों को संरक्षित करने की मांग वाले आवेदन पर सोमवार को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस मामले की सुनवाई 13 सितंबर को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत करेगी।
विज्ञापन
मां शृंगार गौरी प्रकरण की चार महिला वादिनी लक्ष्मी देवी, सीता शाहू, रेखा पाठक व मंजू व्यास ने ज्ञानवापी परिसर में मिल रहे अवशेष और साक्ष्यों को संरक्षित करने का आवेदन जिला जज की अदालत में दिया है। इस पर मसाजिद कमेटी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि अभी सर्वे चल रहा है। एएसआई ने ऐसी कोई रिपोर्ट अदालत को नहीं दी है, जिसमें मूर्तियां मिलने की बात कही गई। यह वादी पक्ष की कल्पना है। कई सौ वर्षों से हो रही नमाज को रोकने के उद्देश्य से आवेदन दिया गया है। इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। वादी पक्ष का आवेदन खारिज करने योग्य है।
विज्ञापन