Gyanvapi ASI Survey: जुमे की नमाज के बाद फिर शुरू हुआ सर्वे, हिंदू पक्ष के वकील ने बताया अंदर क्या-क्या हुआ?
Gyanvapi ASI Survey: वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर का सर्वे जारी है। बिना मशीनों के प्रयोग से ही टीम ने पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतारा। एएसआई सर्वेक्षण के दौरान वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद रहे हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण आज सुबह शुरू किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे जारी है। एएसआई की टीम ने बिना मशीनों के प्रयोग से ही पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतारा। जिले की पुलिस फोर्स के साथ परिसर के पास तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मंदिर से पहले ही मीडिया को भी अंदर जाने से रोक दिया गया है। आज जुमे की होने के कारण सर्वे का काम बीच में कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। शांतिपूर्ण नमाज के बाद एक बार फिर सर्वे का काम शुरू हो गया है।
एएसआई सर्वेक्षण के दौरान वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद रहे हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण आज सुबह 7 बजे 40 विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा शुरू किया गया। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा रही है। अंदर एएसआई की टीम मशीनों से सर्वे कर रही है। अधिवक्ता सुधीर ने मीडिया से बात करते हुए अंदर की गतिविधियों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के अंदर एएसआई की टीम हर पहलु जांच कर रही है। वकीलों को दूर खड़े होकर सिर्फ कार्रवाई देखने की अनुमति दी गई है।
यह भी पढ़ें- Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी में एएसआई का सर्वे 15 दिन में पूरा होगा, शिवलिंग जैसी आकृति का सच आएगा सामने!
पहले चरण में दो से तीन दिन तक पूरे परिसर का नक्शा तैयार किया जाएगा। उसके भौगोलिक ढांचे को समझा जाएगा। पांचवें दिन से रडार व कार्बन डेटिंग तकनीक के जरिये ज्ञानवापी के इतिहास की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। ज्ञानवापी परिसर का सर्वे 15 दिन में पूरा किया जा सकता है। हिंदू पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और बोले कि सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। फैसला हमारे पक्ष में आएगा और सच सामने आएगा।
दो आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा की कमान
एएसआई सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर के बाहर और उसके इर्द-गिर्द क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की कमान दो आईपीएस अफसर संभालेंगे। उनके नेतृत्व में दो एडिशनल एसपी, चार सीओ, 250 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं। सर्वे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम का गेट नंबर-चार पहले की तरह बंद रहेगा और नियमानुसार ही खुलेगा। इसी द्वार से होकर ज्ञानवापी परिसर तक जाया जाता है।
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने की इजाजत देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ इस पर सुनवाई करेगी।
गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के कुछ घंटे बाद ही अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के वकील निजाम पाशा ने मामले को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के सामने मेंशन कर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया। इसमें सर्वे पर रोक की मांग की गई है। हिंदू पक्ष ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर बिना उनका पक्ष सुने कोई आदेश न देने का अनुरोध किया है।