फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Hearing was not held in the case of DM handing over Vyas ji's basement, date given was 30th Oct

ज्ञानवापी प्रकरण: व्यास जी के तहखाने को डीएम की सुपुर्दगी मामले में नहीं हुई सुनवाई, मिली ये तारीख

Fri, 27 Oct 2023 04:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 27 Oct 2023 04:41 PM IST
सार

व्यास जी का तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में देने के लिए शैलेन्द्र पाठक की ओर से दाखिल वाद में जिला जज की अदालत 30 अक्तूबर को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
Gyanvapi Case Hearing was not held in the case of DM handing over Vyas ji's basement, date given was 30th Oct
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी का तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में देने के लिए शैलेन्द्र पाठक की ओर से दाखिल वाद में जिला जज की अदालत 30 अक्तूबर को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन

इस मामले में सभी पक्षकारों को पैरवी के लिए  वादी पक्ष को समय दिया गया। इस वाद में वादी पक्ष ने व्यास जी के तह खाने को विपक्षी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद द्वारा कब्जा किये जाने की आशंका जताई गई है ऐसे में इसे डीएम की सुपुरुदगी में दिए जाने के लिए वाद दाखिल किया गया है।

विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने बीते 25 सितंबर को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी का तहखाना जिलाधिकारी को सौंपने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया था। वाद में कहा गया है कि व्यासजी का तहखाना वर्षों से उनके परिवार के कब्जे में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1993 के बाद प्रदेश सरकार के आदेश से तहखाने की ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। वर्तमान में नंदीजी के सामने स्थित व्यासजी के तहखाने का दरवाजा खुला हुआ है। ऐसी परिस्थिति में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी तहखाने पर कब्जा कर सकती है। इसलिए व्यासजी का तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में दे दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed