फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Hearing on petition to become party in Lord Vishwaeshwar case

Gyanvapi Case: लॉर्ड विश्वेश्वर केस में पक्षकार बनने की अर्जी पर होगी सुनवाई, बहस जारी

Thu, 28 Nov 2024 01:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Nov 2024 01:24 PM IST
सार

Gyanvapi Case: 1991 के लॉर्ड विश्वेश्वर के मुकदमे में पक्षकार बनने की अर्जी पर बहस जारी जारी है। मंगलवार को शुरू हुई बहस के बाद गुरुवार यानी आज इस मामले में सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case Hearing on petition to become party in Lord Vishwaeshwar case
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल जज सीनियर डिविजन/फास्ट ट्रैक युगल शंभू की अदालत में गुरुवार को वर्ष 1991 के लॉर्ड विश्वेश्वर के मुकदमे की सुनवाई होनी है। इससे पहले मंगलवार को मुकदमे के वादी रहे सोमनाथ व्यास के निधन के बाद उनके भतीजे योगेंद्र नाथ व्यास ने पक्षकार बनने की अर्जी पर अपनी बहस शुरू की। बहस को जारी रखते हुए सुनवाई के लिए 28 नवंबर की तिथि नियत की गई थी।

विज्ञापन

 
बहस के दौरान योगेंद्र नाथ व्यास की ओर से कहा गया कि ज्ञानवापी परिसर में देवी-देवताओं के पूजा-पाठ का अधिकार व्यास परिवार का पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। वर्ष 1991 में जब मुकदमा दाखिल किया गया था तो तीन वादियों में उनके परिवार के सोमनाथ व्यास वादी थे। उनके निधन के बाद अब मुकदमे में पक्षकार बनने का उनका अधिकार बनता है। योगेंद्र नाथ व्यास की बहस को जारी रखते हुए कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि नियत कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed