फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case: Debate on Akhilesh and Owaisi case completed, Court gave this order

Gyanvapi Case: अखिलेश और ओवैसी मामले पर बहस पूरी, कोर्ट ने दिया ये आदेश, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

Tue, 31 Jan 2023 04:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 31 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

कोर्ट में चौक थाने से पहले ही रिपोर्ट आ गई थी कि इस मामले में थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। प्रकरण के अनुसार वादी हरिशंकर पांडेय क़ी तरफ से दी गई अर्जी में  कहा गया था कि एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरामद शिवलिंग को लेकर हिदुओं को भड़काने वाला बयान दिया था।

विज्ञापन
Gyanvapi Case: Debate on Akhilesh and Owaisi case completed, Court gave this order
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग के पास वजूखाने में गंदगी करने और नेताओं की बयानबाजी को लेकर अखिलेश यादव, ओवैसी समेत कई के खिलाफ दाखिल वाद में मंगलवार को बहस पूरी हो गई है। एसीजेएम पंचम/एमपी-एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय क़ी अदालत ने बहस सुनने के बाद आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित कर ली है। सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की जाएगी।

विज्ञापन

बता दें कि कोर्ट में चौक थाने से पहले ही रिपोर्ट आ गई है कि इस मामले में थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। प्रकरण के अनुसार वादी हरिशंकर पांडेय क़ी तरफ से दी गई अर्जी में  कहा गया था कि एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरामद शिवलिंग को लेकर हिदुओं को भड़काने वाला बयान दिया था।
विज्ञापन

ज्ञानवापी में काफी संख्या में एक विशेष वर्ग के लोगों ने सैकड़ों कि संख्या में जुटकर भड़काऊ नरेबाजी कि। इस मामले में ज्ञानवापी मस्जिद के अंजुमन इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल वाकी, मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, कमेटी के संयुक्त सचिव सैय्यद मोहम्मद यासीन और बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed