{"_id":"64e450a42c262f2493020694","slug":"gyanvapi-asi-survey-today-is-19th-day-waiting-for-gpr-team-of-iit-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का आज 19वां दिन, आईआईटी की जीपीआर टीम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का आज 19वां दिन, आईआईटी की जीपीआर टीम का इंतजार
Tue, 22 Aug 2023 11:37 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:37 AM IST
सार
वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का आज 19वां दिन है। कहा जा रहा है कि आज या कल में आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम भी आ सकती है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी में सर्वे के लिए जाती एएसआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम आज 19वें दिन सर्वे कर रही है। सुबह करीब साढ़े 8 बजे सर्वे टीम काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से ज्ञानवापी में दाखिल हुई। शाम पांच बजे तक सर्वे होगा। दोपहर में नमाज और लंच ब्रेक के लिए सर्वे की प्रक्रिया को रोका जाएगा।
विज्ञापन
एएसआई की टीम मशीनों से निर्माणों की जांच कर रही है। इसके साथ ही विशेषज्ञ अपनी जांच से कलाकृति और निर्माण शैली आदि पर अध्ययन भी कर रही है। कहा जा रहा है कि आज या कल में आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम भी आ सकती है।
विज्ञापन
आईआईटी की टीम ही जीपीआर तकनीक से सर्वे को आगे बढ़ाएगी। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने दो सितंबर तक सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया है। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन