फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi asi survey this is Difficult time seek blessings from Allah speech during juma ki namaz

Gyanvapi Case: 'मुश्किल वक्त आया है, अल्लाह से दुआएं मांगें', ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के दौरान तकरीर

Fri, 04 Aug 2023 08:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Aug 2023 08:44 PM IST
सार

Gyanvapi Mosque Survey: ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे के बीच ही शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज से पहले मुफ्ती-ए-शहर ने मौलाना बातिन नोमानी तकरीर की। 

विज्ञापन
Gyanvapi asi survey this is Difficult time seek blessings from Allah speech during juma ki namaz
मुफ्ती-ए-शहर मौलाना बातिन नोमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुफ्ती-ए-शहर मौलाना बातिन नोमानी ने कहा कि सब्र का दामन थामे रहें। दुआओं का एहतेमाम करें। जो मुश्किल वक्त आया है, उससे निजात पाने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका यही है। अल्लाह से दुआएं मांगें। वह शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान वहां मौजूद नमाजियों से अपील कर रहे थे। इस दौरान आयते करीमा पढ़कर हर मुश्किल से निजात पाने की दुआ मांगी गई।

विज्ञापन


ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे के बीच ही शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज से पहले मुफ्ती-ए-शहर ने मौलाना बातिन नोमानी तकरीर की। उन्होंने कहा कि प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट लागू है, फिर भी मामला उठाया गया। ऐसा नहीं होना चाहिए। संविधान और देशहित में प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट का पालन किया जाना चाहिए। इन सबके बावजूद कोर्ट का फैसला सर्वोपरि है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वे जारी, एएसआई ने रिपोर्ट दाखिल करने को मांगी चार सप्ताह की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन

आप किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें

उन्होंने मुसलमानों से सब्र से काम लेने की अपील की और कहा कि आप किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई बयानबाजी न करें और भाईचारगी का पैगाम दें। उन्होंने कहा कि हमारे आगे जो कुछ आता है, वो हमारे आमाल का ही नतीजा होता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपना आमाल अच्छे रखें। दीन की राह पर चलें। नमाज के बाद लोगों ने आयते करीमा पढ़कर दुआएं मांगीं।

उधर, शहर की दूसरी मस्जिदों में भी दुआख्वानी की गई। शहर में अमन-चैन का माहौल बना रहे, इसके लिए लोगों ने अल्लाह की बारगाह में दुआएं मांगीं। दालमंडी, नईसड़क, मदनपुरा, रेवड़ीतालाब, लोहता, बड़ी बाजार आदि इलाकों की मस्जिदों में मुफ्ती-ए-शहर की अपील पर दुआख्वानी हुई।

नमाज के लिए पौने दो घंटे रुका रहा सर्वे का काम

Gyanvapi asi survey this is Difficult time seek blessings from Allah speech during juma ki namaz
ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे से 2:15 बजे तक एएसआई की ओर से सर्वे का काम रोक दिया गया। अन्य दिनों की अपेक्षा नमाजी कुछ ज्यादा ही संख्या में पहुंचे थे। एएसआई की टीम ने सुबह से ही सर्वे का काम शुरू कर दिया, लेकिन नमाज से पहले इसे रोका गया। नमाजी जब ज्ञानवापी से बाहर निकले, तब 2:20 बजे के बाद सर्वे का काम शुरू हुआ।

वहीं, जुमे की नमाज के बाद निकले कई नमाजियों ने पत्रकारों से बात की और कहा कि आपसी भाईचारा बना रहे और शांति कायम रहे, इसकी दुआ मांगी है। काशी में गंगा-जमुनी तहजीब है। सर्वे पर कोई आपत्ति नहीं है। अदालत का जो भी आदेश होगा, वह सभी को मंजूर मानना पड़ेगा। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। नमाजी शांतिपूर्ण तरीके से अपने घरों-दुकानों के लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed