{"_id":"64cc8694e94bf053e7099023","slug":"gyanvapi-asi-survey-survey-work-will-be-stopped-for-one-hour-for-namaz-police-on-alert-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi ASI Survey: जुमे की नमाज के लिए एक घंटे रोका जाएगा सर्वे का काम, अलर्ट पर वाराणसी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi ASI Survey: जुमे की नमाज के लिए एक घंटे रोका जाएगा सर्वे का काम, अलर्ट पर वाराणसी पुलिस
Fri, 04 Aug 2023 02:27 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:27 PM IST
सार
ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए नमाजी दोपहर एक बजे से आना शुरू करेंगे। लगभग डेढ़ बजे से नमाज शुरू होगी। दो बजे नमाज पढ़कर नमाजी बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन
नमाज के लिए एक घंटे रोका जाएगा सर्वे का काम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में ज्ञानवापी का वैज्ञानिक सर्वे जारी है। एएसआई की 64 सदस्यीय टीम के 34 लोग ज्ञानवापी में सर्वे कर रहे हैं। आज शुक्रवार होने के कारण जुमे की नमाज भी है। जिसके चलते एक घंटे के लिए सर्वे का काम रोका जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सर्वे से इन बातों का होगा खुलासा: सामने आएगी विवादित स्थल की वास्तविकता, इन बिंदुओं पर देनी है सर्वे रिपोर्ट
विज्ञापन
ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए नमाजी दोपहर एक बजे से आना शुरू करेंगे। लगभग डेढ़ बजे से नमाज शुरू होगी। दो बजे नमाज पढ़कर नमाजी बाहर निकल जाएंगे। इस दौरान लगभग एक घंटे तक सर्वे का काम बंद रहेगा।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे जारी है। एएसआई की टीम ने बिना मशीनों के प्रयोग से ही पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले की पुलिस फोर्स के साथ परिसर के पास तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मंदिर से पहले ही मीडिया को भी अंदर जाने से रोक दिया गया है।