{"_id":"64c33ecd943d9943dc026143","slug":"gyanvapi-asi-survey-asi-team-will-return-with-preparations-before-august-3-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi ASI Survey: तीन अगस्त से पहले तैयारियों के साथ लौटेगी एएसआई की टीम, जानिए- अब आगे क्या होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi ASI Survey: तीन अगस्त से पहले तैयारियों के साथ लौटेगी एएसआई की टीम, जानिए- अब आगे क्या होगा?
Fri, 28 Jul 2023 09:41 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 28 Jul 2023 09:41 AM IST
सार
जिला जज की अदालत से ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे के आदेश पर 24 जुलाई को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की टीम ने सर्वे शुरू किया था। मगर, इसी दिन कुछ घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से सर्वे पर रोक के आदेश के बाद टीम ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकल गई थी।
विज्ञापन
ज्ञानवापी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वे पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के तीन अगस्त तक रोक के आदेश के बाद भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के अधिकारी लौट गए हैं। दो अगस्त को एएसआई की पूरी टीम फिर से वाराणसी फिर पहुंचेगी और तीन अगस्त को उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपनी कार्ययोजना तय करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: काशीवासियों के लिए गुड न्यूज, पूर्वांचल का दूसरा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
जिला जज की अदालत से ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे के आदेश पर 24 जुलाई को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की टीम ने सर्वे शुरू किया था। मगर, इसी दिन कुछ घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से सर्वे पर रोक के आदेश के बाद टीम ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकल गई थी। इसी दिन कई अधिकारी अपने गंतव्य को रवाना हो गए थे। मगर, कुछ अधिकारी रुके थे। ज्ञानवापी में शुरुआती सर्वे में जुटाए गए साक्ष्यों को भी सुरक्षित कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद तीन अगस्त की अगली तारीख नियत की है।
विज्ञापन
ऐसे में वाराणसी में रुके बाकी अधिकारी भी अपने गंतव्य को रवाना हो गए। टीम में शामिल एएसआई के अधिकारियों को तीन अगस्त तक वाराणसी पहुंचने के लिए कहा गया है। एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले दिन एएसआई ने सर्वे की प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें पूरे परिसर का नक्शा आदि तैयार कर लिया गया है। यह पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेश पर आधारित है। जैसा आदेश मिलेगा, उसी के हिसाब से कार्ययोजना बनाई जाएगी।