{"_id":"64fed466f1cb440ff90969b8","slug":"gyanvapi-asi-survey-37th-day-masajid-committee-report-to-be-presented-in-court-on-6-october-2023-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी में 37वें दिन एएसआई का सर्वे पूरा, छह अक्तूबर को कोर्ट में पेश करनी है रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी में 37वें दिन एएसआई का सर्वे पूरा, छह अक्तूबर को कोर्ट में पेश करनी है रिपोर्ट
Mon, 11 Sep 2023 06:22 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Sep 2023 06:22 PM IST
सार
ज्ञानवापी में सोमवार को भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की टीम के सर्वे का 37वां दिन है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी पहुंची एएसआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के ज्ञानवापी में सोमवार को भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की टीम ने सर्वे का 37वां दिन पूरा किया। त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच टीम परिसर में ऐतिहासिक संभावनाएं तलाश करने टीम उतरी थी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। एएसआई की टीम ज्ञानवापी में अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
जिला जज की अदालत के आदेश के बाद शनिवार से ज्ञानवापी में सर्वे का काम फिर शुरू हो गया है। मसाजिद कमेटी भी एएसआई का सहयोग कर रही है। एएसआई की टीम सोमवार सुबह नौ बजे ज्ञानवापी परिसर में शामिल हुई। दोपहर में लंच ब्रेक और नमाज के लिए सर्वे की प्रकिया को रोका गया। शाम पांच बजे टीम ज्ञानवापी से बाहर निकली
विज्ञापन
वजूस्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर के सर्वे में जुटी टीम अब तक 36 दिन में लगभग 350 घंटे का सर्वे पूरा कर चुकी है। सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं। वैज्ञानिक रूप से संरचनाओं की जांच करने के लिए कार्यशील फर्श के स्तर से ऊपर के मलबे आदि की सफाई जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
एएसआई को छह अक्तूबर तक सर्वे कर रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।