फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyanpur bahubali mla vijay mishra: daughter came fight for father vijay mishra in case shifted to chitrakoot jail from naini

बाहुबली MLA विजय मिश्र: पिता के लिए बेटी मैदान में, मां को तलाश रही पुलिस; नैनी से चित्रकूट जेले भेज गए विधायक

Tue, 18 Aug 2020 10:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Aug 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur bahubali mla vijay mishra: daughter came fight for father vijay mishra in case shifted to chitrakoot jail from naini
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

भदोही जिले के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्र को नैनी जेल से चित्रकूट जेल भेज दिया है। वहीं, विधायक की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। लेकिन इन सभी के बीच इनकी बेटियां चर्चा में हैं।

विज्ञापन

विधायक की पांच बेटिया हैं और एक बेटा विष्णु मिश्र है। फिलहाल कोर्ट ने बेटे की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मां रामलली मिश्र मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से फरार हैं। अब अपने पिता, मां और भाई को बचाने के लिए उनकी बेटियां मैदान में आ गई हैं।
विज्ञापन



रविवार को विधायक की अधिवक्ता बेटी रीमा पांडेय जहां पिता को लेकर पुलिस के कोर्ट पहुंचने से पहले सीजेएम कोर्ट परिसर पहुंच गईं, वहीं बड़ी बेटी सीमा भी पिता के बचाव में पूरी तरह उतरी नजर आईं। अचानक ही लोगों को 2007 विधानसभा चुनाव के दिन याद आ गए, जब बसपा सरकार में पिता के जेल में होते हुए भी बेटी सीमा मिश्रा ने चुनाव की पूरी कमान संभाल ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gyanpur bahubali mla vijay mishra: daughter came fight for father vijay mishra in case shifted to chitrakoot jail from naini
विधायक विजय मिश्र की बेटी। - फोटो : अमर उजाला

मां रामलली के साथ उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर ऐसा प्रचार किया था, जो लोगों के बीच चर्चा का सबब बन गया। एक बार फिर जब पिता पर विपदा आई है तो बेटियों ने बढ़कर मोर्चा संभाल लिया है।

हाईकोर्ट की अधिवक्ता रीमा पांडेय पिता विजय मिश्र के बचाव में न सिर्फ कानूनी कार्रवाई करती नजर आईं, बल्कि उनके बचाव के लिए जरूरी हथकंडे अपनाते हुए विरोधियों और पुलिस पर हमलावर भी दिख रही हैं।

हाल के दो मुकदमों से बढ़ी मुश्किलें :
ज्ञानपुर विधायक हाल के दो मुकदमों से चर्चा में आए हैं, जो उन पर हुए हैं। उन कुछ दिन पहले औराई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। यहां बाहुवली विधायक विजय मिश्र पर धमकाने और रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया था। लालानगर टोल प्लाजा के साझीदार व्यवसायी गोपाल कृष्ण माहेश्वरी से रंगदारी वसूली और जान से मारने का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया था। इस मामले पर उन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

गोपीगंज कोतवाली में विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार धनापुर गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने गत चार अगस्त को विधायक, उनकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ मकान पर कब्जा करने और अन्य संपत्ति को अपने बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में वह वांछित चल रहे थे। भदोही पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश के आगर जिले से गिरफ्तार किया था। जहां से उन्हें रविवार को भदोही जिले में लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था।

कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रविवार को उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से भदोही जिला कारागार में रखकर प्रयागराज की नैनी जेल में भेज दिया था। तो वहीं नैनी जेल में भी विधायक को रखने पर उनकी जान को खतरा बताया। सोमवार देर शाम भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ बाहुबली विधायक विजय मिश्र को चित्रकूट में जिला जेल रगौली लाया गया है। विधायक के हत्या का अंदेशा जताने पर जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

एमएलसी रामलली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बढ़ाया दबाव
सहआरोपी विधायक की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार बताई जा रहीं हैं। हालांकि पिछले दिनों एमएलसी के गनर ने प्रयागराज में उनके लापता होने की तहरीर दी थी, जिसे पुलिस ने छिपने का स्टंट मात्र करार दिया है।

उनके पुत्र विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगाई है। बची एकमात्र आरोपी मिर्जापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि एमएलसी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed