Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Because of Kaikeyi's words, Ram went into exile, and Kevat ferried him across the river.

Bhadohi News: कैकेई के वचन से राम गए वनवास, केवट ने नाव से लगाया पार

Sun, 15 Nov 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Because of Kaikeyi's words, Ram went into exile, and Kevat ferried him across the river.
सुरियावां सांडा के रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
सुरियावां। क्षेत्र के पूरेबदल, सांडा में आयोजित रामलीला में शुक्रवार की शाम कैकेयी कोप, राम वनगमन और केवट संवाद की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों के सजीव मंचन से दर्शक भावविभोर हो गए। राम के राज्याभिषेक की बात सुनकर मंथरा ने माता कैकेयी को भड़का दिया। जिस पर कैकेयी कोप भवन चली गई। राज्याभिषेक के संदेश के बीच कैकेयी के कोप भवन जाने की जानकारी होने के बाद राजा दशरथ उन्हें मनाने पहुंचे। जहां कैकेयी व दशरथ के बीच संवाद हुआ। कैकेयी ने वचनों की याद दिलाकर राम को वनवास और भरत को राज्याभिषेक मांगा।
विज्ञापन

कैकेयी की बात सुनने के बाद दशरथ ने उन्हें काफी समझाया लेकिन वे नहीं मानी। जिसके बाद राम को 14 वर्ष का वनवास दिया गया। उनके साथ माता सीता और लक्ष्मण भी वन जाने को तैयार हो गए। इसके बाद वन में केवट और राम जी के बीच संवाद मार्मिक संवाद हुआ। केवट ने पांव पखार कर जब केवट ने नाव पर चढ़ाया। प्रभु श्रीराम का प्रेम भाव देख लोग भाव विभोर हो उठे। मौके पर डॉ. दयाशंकर दुबे, गुलाबचंद सरोज, जगन्नाथ यादव, विजय बहादुर सरोज, शिव प्रसाद, अध्यक्ष संदीप कुमार बालाजी, हरिनाथ यादव, रमेश चंद्र यादव,भोलानाथ सरोज अमन मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed