{"_id":"5fe9c5ed0ca886453d093e1f","slug":"gyanpur-bahubali-mla-vijay-mishra-could-not-be-remanded","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाहुबली विधायक विजय मिश्र का नहीं बन पाया रिमांड, जानें कहां फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाहुबली विधायक विजय मिश्र का नहीं बन पाया रिमांड, जानें कहां फंसा पेंच
Mon, 28 Dec 2020 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 28 Dec 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र का चार मामलों में रिमांड नहीं बन सका है। यही कारण है कि सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में चार्जशीट दाखिल करने में पेंच फंस गया है।
विज्ञापन
रिश्तेदार की संपत्ति पर कब्जा को लेकर विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी और एमएलसी रामलली मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा सामूहिक दुष्कर्म सहित छह मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विधायक अभी आगरा जेल में बंद हैं, जबकि उनकी पत्नी फिलहाल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं और बेटा फरार है। नियम के अनुसार, रिमांड बनने के बाद ही किसी मामले में चार्जशीट कोर्ट में भेजी जाती है।
विज्ञापन
रिश्तेदार की संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में आरोप पत्र कोर्ट में भेजा जा चुका है। सामूहिक दुष्कर्म, कौलापुर प्रधान के लेटर पैड, सीमा मिश्रा पर दर्ज केस आदि मामले शामिल है, जिसमें चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करनी है।
विवेचक की ओर से न्यायिक रिमांड पर लेने लिए अर्जी भी नहीं दी जा सकी है। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि इस मामले में सीजेएम से बात की जाएगी। अब अगले साल ही रिमांड लिया जाएगा।