फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guru-Shishya tradition thwarted the designs of invaders: Prof. Anand Tyagi

गुरु-शिष्य परंपरा ने आक्रांताओं के मंसूबे किए नाकाम : प्रो. आनंद त्यागी

Fri, 28 Aug 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Guru-Shishya tradition thwarted the designs of invaders: Prof. Anand Tyagi
वाराणसी के दारघास स्थित श्री करपात्री धाम में युवा चेतना के तत्वावधान में नई पीढ़ी और भारत 2047
युवा चेतना की ओर से केदारघाट स्थित श्री करपात्री धाम में बृहस्पतिवार को नई पीढ़ी और भारत 2047 विषय पर विशेष संवाद हुआ। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि श्री करपात्री धाम भारतीय संस्कृति, सभ्यता और पौराणिक शिक्षा व्यवस्था के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। पौराणिक काल में हमारे विश्वविद्यालयों के ग्रंथों को जलाया गया, ताकि हमारी संस्कृति कमजोर हो सके, लेकिन हमारी गुरु-शिष्य परंपरा ने आक्रांताओं के मंसूबों को नाकाम किया।
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से भारत की सभ्यता बदलने का षड्यंत्र सफल नहीं होगा। संतों, अध्यापकों और समाज के जिम्मेदार वर्ग को नई पीढ़ी को भारतीय संस्कार परंपरा से जोड़ने के लिए अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने छात्रों और नौजवानों की समृद्धि को देश की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में सबका सम्मान है और सनातन मूल्यों के संरक्षण से ही संस्कृति का संवर्धन होता है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय नौजवान छात्र अभिमन्यु, प्रह्लाद और श्रवण कुमार को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय पौराणिक परंपरा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 से पहले विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed