Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gunshots Ring Out in Azamgarh Wanted History-Sheeter Injured in Encounter One Flees in azamgarh

आजमगढ़ में तड़तड़ाईं गोलियां: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, एक फरार; हत्या कर संरक्षित पशु का मांस छोड़ा था

Sat, 23 May 2026 08:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 08:55 AM IST
सार

Azamgarh News: जिले की पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दाैरान वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश को अस्पताल भेजने के साथ ही फरार आरोपी के लिए टीम तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
Gunshots Ring Out in Azamgarh Wanted History-Sheeter Injured in Encounter One Flees in azamgarh
घायल बदमाश को अस्पताल लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Encounter News: आजमगढ़ के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी के मामले में वांछित एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा और मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन




एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 12 मई को ग्राम कुशमहरा स्थित सीएचसी छितुवा के पीछे संरक्षित पशु के अवशेष मिलने के मामले में थाना कप्तानगंज में गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में वांछित अपराधियों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस शुक्रवार की रात करीब 2:20 बजे क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गोकशी की घटना में शामिल दो बदमाश बाइक से धरौली मोड़ कूड़ा घर कुशमहरा की तरफ आ रहे हैं और फिर से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कई दिनों से थी तलाश

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जय प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद बदमाशों ने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की नियंत्रित फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लती गई, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल बदमाश की पहचान आरिफ उर्फ फुसी निवासी साहपुर सारैन थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। फरार आरोपी का नाम आजाद निवासी मेहियापार थाना अहरौला बताया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर संरक्षित पशुओं को पकड़कर सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनका वध करता था और मांस की बिक्री करता था। आरोपी पशुओं के अवशेषों को नदी, नालों या खेतों में फेंक देता था ताकि पुलिस को भनक न लग सके। पुलिस से बचने के लिए गिरोह लगातार ठिकाने बदलता रहता था।

गिरफ्तार आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले
एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी आरिफ उर्फ फुसी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गोवध, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में थाना कप्तानगंज में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed