{"_id":"6981c0b0a87425ecf80cabbb","slug":"gunjan-agarwal-conquered-mountain-in-nicaragua-south-america-in-varanasi-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की बेटी का कमाल: अमेरिका की एकांकागुवा की पहाड़ी को किया फतह, 35 किलो वजन के साथ पाई विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की बेटी का कमाल: अमेरिका की एकांकागुवा की पहाड़ी को किया फतह, 35 किलो वजन के साथ पाई विजय
Tue, 03 Feb 2026 03:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:18 PM IST
सार
Varanasi News: गुंजन पहाड़ फतह करने के लिए सालभर से तैयारी कर रही थीं। यह उनकी पांचवीं पहाड़ी जीत है। इससे पहले तीन भारतीय पहाड़ियों पर विजय पाई। विदेश में यह दूसरी जीत है।
विज्ञापन
गुंजन अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के सिगरा क्षेत्र निवासी गुंजन अग्रवाल ने दक्षिण अमेरिका की अकोनकागुवा की 6962 मीटर पहाड़ी को फतह किया है। उन्होंने निकारागुआ की पहाड़ी पर तिरंगा फहराया। पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद गुंजन ने हार नहीं मानी और पहाड़ की खड़ी चोटी पर विजय पाई।
विज्ञापन
गुंजन बताती हैं कि वह इस विजय के लिए सालभर से तैयारी कर रही थीं। यह उनकी पांचवीं पहाड़ी जीत है। इससे पहले तीन भारतीय पहाड़ियों पर विजय पाई। विदेश में यह दूसरी जीत है।
विज्ञापन
इस सफलता के लिए वह अपने घर में 100 सीढ़ियों पर दिन में 20 बार चढ़ती और उतरती हैं। 30 किलो वजन के साथ उन्होंने पहाड़ी को फतह किया है।